The Lallantop

मेरा 3 औरतों से अफेयर एपस्टीन जान गया और... बिल गेट्स ने अब दुनिया को 'सच' बताया

अमेरिकी संसद की ‘हाउस ओवरसाइट कमेटी’ जेफरी एपस्टीन के अपराधों और उसके बड़े-बड़े लोगों के साथ संबंधों की जांच कर रही है. Bill Gates ने इसी कमेटी के सामने कई बातें कबूल की हैं. Jeffrey Epstein और अपने संबंधों के साथ-साथ उन्होंने सेक्स से जुड़ी बीमारी को लेकर भी सब बताया है.

Advertisement
post-main-image
रूसी ब्रिज प्लेयर मिला एंटोनोवा (दाएं) के साथ बिल गेट्स. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिल गेट्स ने अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी में अपने तीन महिलाओं के साथ अफेयर और जेफरी एपस्टीन द्वारा उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश के बारे में गवाही दी।
  • अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में एपस्टीन के साथ गेट्स के संबंधों और उनके अफेयर के दौरान होने वाली घटनाओं की जांच पुनः शुरू हुई थी।
  • गेट्स फाउंडेशन ने एपस्टीन से जुड़ी पुरानी संपर्कों की समीक्षा शुरू की है, जिससे इस मामले की जांच का दायरा फैलने की संभावना है।

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने बताया कि यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था. बिल गेट्स ने माना कि उनके तीन महिलाओं के साथ अफेयर थे और एपस्टीन इनमें से दो अफेयर के बारे में जानता था. गेट्स का दावा है कि इसी बात का फायदा उठाकर वह उन पर दबाव बना रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
तीन महिलाओं के साथ संबंध

अमेरिकी संसद की ‘हाउस ओवरसाइट कमेटी’ जेफरी एपस्टीन के अपराधों और उसके बड़े-बड़े लोगों के साथ संबंधों की जांच कर रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 जून को बिल गेट्स अपनी मर्जी से कमेटी के सामने पेश हुए और एक बंद कमरे में गवाही दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके दो रूसी महिलाओं ब्रिज प्लेयर ‘मिला एंटोनोवा’ और न्यूक्लियर फिजिसिस्ट ‘करीमा निगमातुलिना’ के साथ अफेयर था और यह बात एपस्टीन को पता थी. उन्होंने मेडिकल एंटरप्रेन्योर ‘एलिस जैकब्स नेसेलरोड्ट’ के साथ तीसरे अफेयर की बात भी मानी.

अमेरिकी न्याय विभाग की नई फाइलें जारी किए जाने के बाद सांसदों ने बिल गेट्स से गवाही मांगी थी. इन दस्तावेजों से एपस्टीन के साथ गेट्स के पुराने संबंधों की फिर से जांच शुरू हो गई थी. गेट्स ने कहा कि इन रिश्तों का एपस्टीन के साथ उनकी बातचीत से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने माना कि इनसे उनके परिवार को दुख पहुंचा. रिपोर्ट के मुताबिक गेट्स ने कहा,

Advertisement

"इन अफेयर का एपस्टीन के साथ मेरे लेन-देन से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन ये मेरे परिवार के लिए दुखद थे. एपस्टीन मेरे अफेयर की जानकारी का इस्तेमाल मुझे अपने साथ दोबारा जुड़ने के लिए मजबूर करने के लिए कर रहा था."

'उसने मुझे ब्लैकमेल करने के बारे में सोचा था'

बिल गेट्स ने कमेटी को बताया कि एपस्टीन ने असल में उन्हें कभी ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन उन्हें लगता है कि एपस्टीन ने ऐसा करने के बारे में सोचा जरूर होगा. गेट्स ने कहा, 

"उसने मुझे कभी ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन इन ईमेल को देखने पर इस बात की काफी संभावना लगती है कि उसने मुझे ब्लैकमेल करने के बारे में सोचा था."

Advertisement

उन्होंने एपस्टीन के लिखे 2013 के एक ईमेल ड्राफ्ट की ओर इशारा किया, जिसमें गेट्स की निजी जिंदगी और उनकी पूर्व कर्मचारी बोरिस निकोलिक से जुड़े आरोपों का जिक्र था. गेट्स ने कहा कि यह मैसेज दबाव बनाने की कोशिश जैसा लग रहा था. उन्होंने कहा, 

"कौन जानता है कि उसने इसे कभी डॉ. निकोलिक को भेजा था या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह किसी मकसद को पूरा करने के लिए इस झूठ-सच का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहा था - लगभग ब्लैकमेल की तरह."

गेट्स ने एपस्टीन के अपराधों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है और कहा है कि उसके संपर्क में बने रहना एक गलती थी. उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकातें खास तौर से समाज-सेवा और संभावित डोनर कनेक्शन के बारे में बातचीत से जुड़ी थीं. गेट्स ने कहा, 

"मुझे पता था कि उसे दोषी ठहराया गया था. मुझे इस बारे में जानकारी थी. मैं सीमित भूमिका में उससे मिलने का जोखिम उठाने को तैयार था.”

यौन रोग पर क्या बोले गेट्स?

अधिकारियों ने गेट्स से एपस्टीन से जुड़े उन दस्तावेजों के बारे में भी सवाल किए, जिनमें कहा गया था कि एक अफेयर के बाद उन्हें सेक्स से फैलने वाली बीमारी (STD) होने की चिंता थी. गेट्स ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें कभी STD नहीं हुआ और न ही उन्होंने कभी किसी को चुपके से दवा दी. गेट्स ने कहा, 

"मुझे कभी STD नहीं हुआ... हो सकता है कि मैंने कभी इस बात पर चिंता जताई हो कि मुझे STD हुआ है या नहीं, मुझे यह याद नहीं है. लेकिन मुझे कभी STD नहीं हुआ. मैंने कभी किसी को चुपके से दवा नहीं दी."

एपस्टीन के ईमेल में क्या मिला था? 

इसी साल जनवरी में अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी कुछ फाइलें जारी की थीं. इनमें दावा किया गया था कि गेट्स को रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाने के बाद यौन बीमारी (STD) या गुप्त रोग हुआ था. एपस्टीन ने 2013 में खुद को एक लंबा ईमेल लिखा था. उसी ईमेल में ये दावे किए गए थे.

न्याय विभाग के मुताबिक, एपस्टीन ने 18 जुलाई 2013 को खुद को एक ईमेल लिखा था. इसमें एपस्टीन ने दावा किया कि बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे, जिसके बाद वे एक यौन बीमारी (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज-STD) से संक्रमित हो गए थे. दावा किया गया कि गेट्स ने एपस्टीन से कुछ एंटीबायोटिक्स दवाएं भी मांगी थीं, ताकि वे अपनी पत्नी (पूर्व पत्नी) मेलिंडा गेट्स को चुपचाप ये दवाएं दे सकें.

ये भी पढ़ें: 'बिल गेट्स को रूसी लड़कियों से हुआ था गुप्त रोग, फिर ये दवाएं... ', एपस्टीन की नई फाइल्स से बड़ा खुलासा

गेट्स ने बताया कि वे एपस्टीन से लगभग 12 से 14 बार मिले थे और चार साल के दौरान उसके साथ दो बार वीडियो कॉल पर बात की थी. उन्होंने कहा कि एपस्टीन ने बार-बार कहा कि वह उन्हें चैरिटेबल काम के लिए अमीर डोनर्स से जोड़ सकता है, लेकिन उन वादों का कभी कोई नतीजा नहीं निकला.

इस नई जांच-पड़ताल की आंच गेट्स फाउंडेशन तक भी पहुंची है, जिसने एपस्टीन के साथ अपने पुराने संपर्कों का रिव्यू कराने का ऐलान किया है. 

वीडियो: कुख्यात Epstein files में बिल गेट्स का नाम आया, माफीनामे में क्या कहा?

Advertisement