पाकिस्तान के कराची में 27 जून की रात पाक रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ. भारी हथियारों से लैस हमलावरों के गुट ने हैंड ग्रेनेड से लेकर बंदूक तक सबसे हमला किया. पाकिस्तानी सिक्योरिटी फॉर्सेज की उनसे मुठभेड़ हुई और चार पाकिस्तानी जवान मारे गए. वहीं 6 हमलावरों भी मुठभेड़ में मारे गए हैं. एक हमलावर को घायल हालत में जिंदा पकड़ लिया गया है. लेकिन मुठभेड़ खत्म होने के बाद पाकिस्तान ने इसका आरोप भारत पर लगा दिया.
कराची हमले का दोष भारत पर मढ़ने वाले पाकिस्तान को क्या जवाब मिला?
कराची में हुए हमले के बाद हुई जबरदस्त गोलीबारी में पैरामिलिट्री फोर्स के चार जवान मारे गए. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला 27 जून की शाम को हुआ. बंदूकधारियों ने कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स के भिटाई विंग हेडक्वार्टर पर धावा बोल दिया.


पाकिस्तान का कहना है कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है. अब भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को आरोप लगाने की जगह ‘अपना घर ठीक करने’ की सलाह दी है.
भारत का जवाबपाकिस्तान में हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की गई थी. इस बारे में सवाल पूछे जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इन दावों को पूरी तरह से खारिज करता है. रणधीर जायसवाल ने कहा,
हमने कराची में हाल ही में हुई घटना के बारे में भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाली पाकिस्तानी रिपोर्ट्स देखी हैं. हम उन्हें पूरी तरह से खारिज करते हैं. पाकिस्तान को दूसरों पर उंगली उठाना बंद करना चाहिए और इसके बजाय अपने इलाके में चल रहे आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा,
पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह आत्ममंथन करे. अपने इलाके में मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे और राज्य की नीति के हथियार के तौर पर आतंकवाद पर निर्भर रहने की अपनी आदत को छोड़े.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का कराची धमाकों से दहला, रेंजर्स हेडक्वार्टर पर हमले में 4 जवानों की मौत, 6 हमलावर ढेर

कराची में हुए हमले के बाद हुई जबरदस्त गोलीबारी में पैरामिलिट्री फोर्स के चार जवान मारे गए. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला 27 जून की शाम को हुआ. बंदूकधारियों ने कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स के भिटाई विंग हेडक्वार्टर पर धावा बोल दिया. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने परिसर में घुसने और ग्रेनेड फेंकने से पहले मेन गेट पर एक गाड़ी जोर से टकराई, जिससे कई धमाके हुए.
वीडियो: 36 के 36 राफेल सलामत, एयरफोर्स के डॉक्यूमेंट ने फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी!

















