The Lallantop

बेन स्टोक्स लेंगे संन्यास! NZ सीरीज के तीसरे टेस्ट के बीच लिया बड़ा फैसला

Eng vs NZ Test : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान Ben Stokes ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट के चौ‍थे दिन की शुरुआत में उन्होंने टीम को अपने फैसले के बारे में बताया.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है।
  • बेेन स्टोक्स ने लंदन नाइटक्लब विवाद के कारण टीम से बाहर रहने के बाद अंत में अंतिम टेस्ट मैच में कप्तानी संभाली और इसके बाद रिटायर होने का फैसला किया।
  • स्टोक्स का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होना इंग्लैंड टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है, इसके बाद नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. ट्र्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खि‍लाफ चल रहा तीसरा टेस्ट उनके करियर का अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला होगा. इससे पहले, सीरीज के पहले टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान बॉलिंग स्पेल के बीच में ही ECB की ओर से इसे लेकर बयान साम ने आया. इसी के साथ ऑलराउंडर स्टोक्स के 15 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट का अंत हो गया. कमाल की बात ये रही कि खबर आने के बाद अपनी पहली ही बॉल पर उन्होंने विकेट ले लिया. उन्होंने जैक फोक्स को सेकेंड स्लिप के हाथों कैच आउट करवाया.  

35 साल के स्टोक्स सीरीज का दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे. लंदन नाइटक्लब विवाद के बाद ECB ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया था. हालांकि, अंतिम टेस्ट से पहले उन्होंने बतौर कप्तान टीम में फिर से वापसी कर ली. विवाद के दौरान ये ख़बर फैली थी कि स्टोक्स अब रिटायरमेंट ले लेंगे. लेकिन, तीसरे टेस्ट से पहले ईसीबी ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया.  

Advertisement

ख़बर अपडेट हो रही है…

वीडियो: स्टोक्स के ब्रुक वाले बयान पर अश्विन ने तगड़ा सुना दिया है

Advertisement
Advertisement