The Lallantop

'मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति जो...', हैदराबाद में अपने नाम की सड़क देख झूम उठे ट्रंप, शुक्रिया अदा किया

Congress की Telangana सरकार ने Hyderabad में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास बनी सड़क का नाम 'Donald Trump Avenue' रखा है. अब डॉनल्ड ट्रंप ने इसे अभूतपूर्व सम्मान बताते हुए भारत का शुक्रिया अदा किया है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस पहल के लिए शुक्रिया अदा किया है. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नाम पर हैदराबाद की एक प्रमुख सड़क का नाम बदलकर 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू' रख दिया गया, जिसका उद्घाटन इस सप्ताह किया गया।
  • यह नामकरण तेलंगाना सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम पर शहर की सड़कों को नामित करके हैदराबाद की वैश्विक पहचान और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करना है।
  • इस नामकरण से भारत-अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों में मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है और भविष्य में इसी तरह के अन्य नामकरण भी किए जाने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर शुक्रिया अदा किया है. तेलंगाना सरकार ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम बदलकर 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू' रख दिया है. ट्रंप ने इसे एक बेमिसाल सम्मान बताया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह सम्मानित होने वाले वे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या बोले ट्रंप?

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर रोड के नए नाम के उद्घाटन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 

“भारत के हैदराबाद में नया 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू' - इस तरह से सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति. धन्यवाद!”

Advertisement
donald Trump
(फोटो: ट्रुथ सोशल)

डॉनल्ड ट्रंप का यह बयान तब सामने आया, जब कांग्रेस शासित तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में यूएस कॉन्सुलेट के पास वाली सड़क का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू' कर दिया. पहले इस सड़क को 'यूएस कॉन्सुलेट रोड' के नाम से जाना जाता था. यह कदम शहर की ग्लोबल पहचान और भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से उठाया गया है.

यह एवेन्यू हैदराबाद के नानकरामगुडा जिले में है. इस शहर को फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट भी कहा जाता है. इस इलाके में अमेरिकी डिप्लोमैटिक मिशन और कई बड़ी इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनियां मौजूद हैं.

इस हफ्ते बदला नाम

इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का की मौजूदगी में 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू' के सेरेमोनियल प्लाक (स्मारक पट्टिका) का अनावरण किया गया.

Advertisement

यह इवेंट अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर मनाया जा रहा था. इस पहल के लिए तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम रखना, अमेरिकी नेता की ‘मजबूत और सम्मानजनक साझेदारी’ को दिखाता है.

ये भी पढ़ें: 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू', 'गूगल स्ट्रीट', हैदराबाद की सड़कों पर दिखेंगे नए नाम

तेलंगाना सरकार ने क्यों बदला नाम?

रोड का नाम बदलकर 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू' करने का फैसला तेलंगाना सरकार की तरफ से शुरू की गई नामकरण की एक बड़ी पहल का हिस्सा है. इसके तहत हैदराबाद की अहम सड़कों और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का नाम दुनिया भर में मशहूर हस्तियों और संस्थानों के नाम पर रखने का प्रस्ताव था.

इससे पहले, यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले शहरी लैंडमार्क बनाने के बारे में बात की थी.

वीडियो: ईरान के जब्त किए फंड को छोड़ने पर भी ट्रंप ने रख दी शर्त

Advertisement