हां तो वो यादव है इसलिए औकात दिखा दी. लेकिन आरक्षण वाली नौकरियों में नहीं गया. यूपी में तो कहीं न कहीं से चुनाव भी लड़ सकता था. या दारोगा भी बन सकता था. फिर भी उसने बिना आरक्षण वाली नौकरी की.
2.
एक और तस्वीर देखिए. सैनिक का दिमाग खराब है भई. वहां आदमी सेना का कर्जदार बनकर जाता है. चूंचपड़ करने नहीं. भाई ने कर्ज नहीं लिया किसी से इसलिए बीवी के हाथ का खाना बड़े आराम से खा रहा है.
3.
कितनी अजीब बात है कि सैनिक आराम से बॉर्डर पर बैठा खा रहा है. अब हम कैसे व्हाट्सऐप पर मैसेज करेंगे कि "वहां बॉर्डर पर जवान भूखे प्यासे खड़े हैं."
4.
एक बात नोट कल्लो लिख लो. ये वीडियो फोटोशॉप किया हुआ है. जली हुई रोटियां फोटोशापित हैं. नहीं बगल में रखी चमकदार रोटियां नहीं दिख रहीं? पतली दाल के बगल में तेल से लबलबाया भगोना नहीं दिख रहा. सब्जी है कि कीमा है कौन जाने.
5.
ये फौजी भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है. सेना की खस्ताहाल दुश्मन नहीं देखेंगे क्या जब वीडियो वायरल होगा. और तो और वहां की लोकेशन भी दिखा रहा है. इससे अच्छा है जीपीएस ऑन करके आईएसआई को व्हाट्सऐप पर लोकेशन ही भेज देता कि हम यहां बैठे हैं आओ हमला कर दो. सच्ची में मानसिक रूप से विकलांग है ये. ये भी पढ़ें: बख्श दो, सरहद पर खड़ा ये जवान गोलियों से नहीं गालियों से मर जाएगा इस BSF जवान को जली रोटी खाकर ड्यूटी देनी पड़ रही है: वायरल वीडियो तेज बहादुर शराबी, बदतमीज़ और आदतन अनुशासनहीन: BSF














