मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ये गुंडे हावी होने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की, तो स्थिति सामान्य हो सकी. पुलिस ने मॉल से सभी लोगों को बाहर निकाला और गुंडों को काबू किया. वहीं जबतक पुलिस हिमालय मॉल में स्थिति सामान्य करने की कोशिश करती थलतेज के एक्रोपॉलिस मॉल और वस्त्रापुर के अल्फा वन मॉल में भी आगजनी कर दी गई. वहां भी गुंडों ने तोड़फोड़ की और फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉल पर साफ-साफ दिखा था कि वो फिल्म नहीं दिखाएंगे, लेकिन फिर भी वहां पर आगजनी की गई.
इलाहाबाद में हंगामा
इलाहाबाद के मेयोहॉल चौराहे पर गुंडों ने फिल्म का विरोध किया और हंगामा करते हु भाग गए. शहर के सिनेमा हॉल में भी तोड़फोड़ की गई.
गुड़गांव में धारा 144 लागू
करणी सेना के फिल्म के खिलाफ विरोध को देखते हुए हरियाणा के गुड़गांव में 28 जनवरी तक धारा 114 लगा दी गई है. शहर में फोर्स तैनात कर दी गई है और यहां मौजूद 40 से ज्यादा सिनेमाघरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
कानपुर में फाड़े पोस्टर
कानपुर में काकादेव के सर्वोदय नगर इलाके में करणी सेना के लोगों ने एक मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़ की और फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए. पुलिस पहुंची तो सभी गुंडे भाग गए.
बिहार में बंद हुई एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग वाले शहरों की लिस्ट में पटना का नाम गायब है.
आम तौर पर फिल्म के रिलीज़ होने से कुछ दिन पहले ही एडवांस बुकिंग होने लगती है, लेकिन बिहार में पद्मावत फिल्म की एडवांस बुकिंग नहीं हो रही है. राजधानी पटना के सिंगल स्क्रीन थियेटर के मालिकों ने तो सीधे तौर पर फिल्म से हाथ खींच लिए हैं. फिल्म वितरकों को उम्मीद थी कि मल्टीप्लेक्स सिनेपोलिस में फिल्म रिलीज़ होगी, लेकिन वहां भी एडवांस बुकिंग बंद कर दी गई है. वहां पर 22 तारीख को एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. कुछ टिकट बिके भी थे, लेकिन करणी सेना की धमकी के बाद लोगों के पैसे वापस कर दि गए और बुकिंग बंद कर दी गई.
आग लगाने वाले को एक लाख का इनाम

पिछले दिनों फरीदाबाद के एक मॉल के टिकट काउंटर पर आग लगा दी गई थी.
यूपी के मुजफ्फरनगर में कुछ लोग इकट्ठा हुए और कहा कि इस शहर में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा. उन गुंडों ने धमकी दी कि अगर किसी थियेटर में फिल्म लगती है, तो फिर कुछ भी हो सकता है. वहीं इन गुंडों ने ऐलान किया कि अगर किसी थियेटर में फिल्म लगती है, तो उस थियेटर में आग लगाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. वहीं इसी शहर के माया पैलेस में 23 जनवरी की शाम को गुंडों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और हंगामा किया.
ये भी पढ़ें:
पद्मावत का विरोध अब उस आदमी ने किया जिसे अपनी जिंदगी का भरोसा नहीं है!
रानी पद्मिनी की इज्जत ‘बिक’ रही थी, कंप्यूटर ने बचा ली
करणी सेना को भंसाली नहीं रानी पद्मिनी के तोते के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना चाहिए













