The Lallantop

'अब किसी का नाम 'राहुल गांधी' है तो...', हमनाम उम्मीदवारों के खिलाफ दायर याचिका SC ने खारिज की

दरअसल, एक जैसे नाम के उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से जुड़ी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी. इसमें तर्क दिया गया था कि वोटर्स को गुमराह करने के लिए हाई प्रोफाइल सीटों पर मिलते-जुलते नामों के उम्मीदवारों को खड़ा किया जाता है.

Advertisement
post-main-image
याचिका सबू स्टीफन नाम के याचिकाकर्ता द्वारा दायर की गई थी. (फोटो- ट्विटर)

सुप्रीम कोर्ट ने मिलते-जुलते नामों के उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर एक फैसला सुनाया है (Namesake candidates Supreme Court). उसने हमनाम उम्मीदवारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. शीर्ष अदालत का मानना है कि अगर किसी उम्मीदवार का नाम नेताओं के नाम पर है तो उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता है.

Advertisement

दरअसल, एक जैसे नाम के उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से जुड़ी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी. एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट की मानें तो ये याचिका सबू स्टीफन नाम के याचिकाकर्ता द्वारा दायर की गई थी. इसमें तर्क दिया गया था कि वोटर्स को गुमराह करने के लिए हाई प्रोफाइल सीटों पर मिलते-जुलते नामों के उम्मीदवारों को खड़ा किया जाता है.

याचिकाकर्ता ने ये कहा कि ऐसे उम्मीदवारों की मौजूदगी के कारण अक्सर बड़े उम्मीदवारों को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ता है. याचिका में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के हित में इस 'प्रवृत्ति' को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई. इसके साथ ही इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग भी की गई.

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की सुनवाई से इनकार करते हुए जस्टिस बीआर गवई ने कहा,

"अगर माता-पिता ने उम्मीदवारों को समान नाम दिए हैं, तो उन्हें चुनाव लड़ने से कैसे रोका जा सकता है? जैसे राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव." 

इसके बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी.

Advertisement
कानपुर में एक तरह के प्रत्याशी

चुनावों में एक जैसे नामों के उम्मीदवारों को उतारा जाता रहा है. इसे लेकर आरोप लगते हैं कि ऐसा करके दिग्गज नेताओं के नाम वाले प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा कर वोटर्स को भ्रमित किया जाता है, ताकि वो दूसरे उम्मीदवार को वोट करें और दिग्गज या मजबूत उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाया जा सके.  

लोकसभा चुनाव 2024 में भी ऐसा देखने को मिल रहा है. कानपुर लोकसभा सीट में ये हुआ है. यहां से कांग्रेस ने आलोक मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहींं भाजपा ने रमेश अवस्थी को. लेकिन दोनों के मिलते-जुलते नाम के दो निर्दलीय भी मैदान में उतर गए हैं. एक का नाम रमेश चंद्र अवस्थी है और दूसरे का आलोक मिश्रा.

वीडियो: सर्टिफिकेट से PM मोदी की फोटो हटी, सुप्रीम कोर्ट में कोविशील्ड पर याचिका, वजह अलग-अलग हैं

Advertisement