लंबी उम्र के लिए मशहूर जापान के वृद्धों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. देश में 100 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी एक लाख के पार पहुंच गई है. यह जानकारी खुद जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई. जापान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 100 या उससे ज्यादा उम्र की लोगों की संख्या में इतनी बढ़ोतरी हुई हो. हालांकि, इसके बाद भी देश की आबादी में कमी बरकरार है.
जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या एक लाख के पार, बच्चों से ज्यादा बूढों के नैपी बिक रहे
Japan में 100 साल और उससे ज्यादा के वृद्धों की आबादी 1 लाख के पार पहुंच गई हैं. यह देश के लिए एक रिकॉर्ड है. देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब वृद्धों की संख्या में ऐसी बढ़ोत्तरी हुई हो.

जापान के इस नए रिकॉर्ड के बारे में स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार, 15 सितंबर को बताया. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय के आंकड़ों से ऐसा पता चलता है कि 56वें साल में भी 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या में बढ़त ही हुई है. यह आंकड़ा 1 लाख 7 हजार 677 हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 8 हजार ज्यादा है.
इनमें महिलाओं की संख्या करीब 88 प्रतिशत है. देश की सबसे ज्यादा उम्र की महिला का नाम किशिमोटो फुयो है. उनकी उम्र करीब 114 साल है. वो राजधानी क्योटो में रहती हैं. इसके अलावा सबसे ज्यादा उम्र के पुरुष का नाम कुमामोटो है, जो 112 साल के हैं. कुमामोटो हिकारू में रहते हैं.
जापान के स्वास्थ्य मंत्री केनिचिरो उएनो ने इस पर कॉमेंट किया है. उन्होंने कहा,
‘इस बात की खुशी है कि इतने सारे लोग लंबी, स्वस्थ और एक्टिव लाइफ जी रहे हैं.’
उएनो ने आगे अपने कॉमेंट में देश के मेडिकल और टेक्नोलॉजी का भी जिक्र किया. बावजूद इसके उन्होंने देश की ‘टिकाऊ सामाजिक सुरक्षा प्रणाली’ बनाए रखने की चुनौती के बारे में भी चेतावनी दी.
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स जापानी लोगों की लंबी उम्र के लिए कई चीजों को क्रेडिट देते हैं. इनमें हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें शामिल हैं. जापान में लोगों के खान-पान में मुख्य तौर पर मछलियां, सब्जियां और चावल शामिल होते हैं. कई पश्चिमी देशों की तुलना में यहां के खाने में सैचुरेटेड फैट कम होता है. बुजुर्गों की लंबी उम्र होने में और भी कई फैक्टर शामिल हैं. इनमें रोजाना पैदल वॉक करना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स का इस्तेमाल करना और रोजाना साइकिल चलाने जैसी चीजें शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: दोस्त और कजन के साथ ट्रिप पर गई लड़की ने लॉज में चॉकलेट खाई, बाथरूम पहुंचने से पहले मौत
जापान में बुजुर्गों की संख्या बढ़ने की वजह से उनके नैपी की बिक्री भी काफी बढ़ गई है. बच्चों के डायपर या नैपी की तुलना में वृद्धों की नैपी की ज्यादा बिक्री होती है. इसलिए देश की कंपनियां भी बुजुर्गों के इस्तेमाल में आने वाली चीजों के प्रोडक्शन में ज्यादा ध्यान दे रही हैं.
वीडियो: सलमान खान की 'कर्ण' करेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स का शिकार?













