दुनिया अजीब है. हमारी सोच से आगे तक. आप जिन चीजों को बहुत नॉर्मल मानते हैं, कुछ लोग उन्हें जानकर हैरान-परेशान हो जाते हैं. और वे जिन गतिविधियों में शामिल होते हैं, वे हमारे लिए घिनौनी हो सकती हैं. अमेरिका में एक महिला और उसके बेटे को शारीरिक संबंध बनाने के ‘जुर्म’ में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.
मां-बेटे शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार, महिला पुलिस से बोली- 'सिर्फ सौ बार हुआ'
महिला के बेटे 22 साल के बेटे ने खुद ये बात मानी है. पुलिस पहली बार सुनकर दंग रह गई थी. उसने दोबारा पूछा. लड़के ने फिर वही बताया कि वो और उसकी मां कई सालों से सेक्शुअल एक्टिविटी कर रहे हैं.

महिला के बेटे 22 साल के बेटे ने खुद ये बात मानी है. पुलिस पहली बार सुनकर दंग रह गई थी. उसने दोबारा पूछा. लड़के ने फिर वही बताया कि वो और उसकी मां कई सालों से सेक्शुअल एक्टिविटी कर रहे हैं. मां-बेटे पर ‘इन्सेस्ट’ (सगे लोगों के साथ यौन संबंध) का आरोप लगा है. अमेरिकी कानून के तहत तय बॉन्ड भरने के बाद महिला को रिहा कर दिया गया है. लेकिन युवक अन्य आरोपों के चलते अब भी जेल में बंद है.
फ्लोरिडा के पोल्क काउंटी इलाके के पुलिस कार्यालय के प्रमुख ग्रेडी जड ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि मामला फ्लोरिडा के लेकलैंड का है. आरोपियों की पहचान 46 साल की क्रिस्टीना क्लेमेंस और 22 साल के शेन क्लेमेंस के तौर पर हुई है. ग्रेडी ने बताया, “क्रिस्टीना ने घर में हुए झगड़े के दौरान पुलिस को कॉल कर शिकायत की. और अपने बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया. क्रिस्टीना के पुलिस को फोन करने और गिरफ्तार होने के बाद शेन बहुत ज्यादा गुस्सा हो गया.”
ग्रेडी जड ने आगे कहा,
शेन ने गिरफ्तार होने के बाद झल्लाते हुए कहा, “अच्छा, मैं आपको एक और बात बताता हूं. मैं 18 साल की उम्र से अपनी मां के साथ सेक्स कर रहा हूं.”
शेन की ये बात सुनकर पुलिस अधिकारी चौंक गए और उससे इस बात को दोहराने के लिए कहा. दूसरी दफा भी शेन ने वही बात दोहराई. इन आरोपों के बाद पुलिस ने उसकी मां क्रिस्टीना से सवाल किए. पुलिस ने पूछा कि क्या वो अपने बेटे के साथ शारीरिक संबंध बना रही हैं.
ग्रेडी ने आगे वीडियो में बताया कि जवाब में क्रिस्टीना ने कथित तौर पर ‘हां ’में जवाब दिया और ये भी कहा, ‘ऐसा केवल 100 बार के आसपास हुआ था.’ मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने महिला के पति से भी पूछताछ की.
क्रिस्टीना के पति ने बताया कि दोनों ने खुशी से शादी की थी और साथ में रहते हैं. हालांकि, उन्हें अपनी पत्नी और उसके बेटे के बीच के शारीरिक संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं है. महिला के पति ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसे इस बात का शक जरूर था कि वो दोनों रूम लॉक करके बेड में टाइम स्पेंड करते थे.
यह भी पढ़ें: जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या एक लाख के पार, बच्चों से ज्यादा बूढों के नैपी बिक रहे
वीडियो में ग्रेडी ने मां-बेटे के कथित सेक्शुअल रिश्ते को गैर-कानूनी बताया. न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से बताया गया कि क्रिस्टीना पर घरेलू हिंसा और अवैध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा था. इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया. बाद में उन्हें सरकारी नियम के तहत करीब 6 लाख रुपये (6,250 डॉलर) का बॉन्ड भरने के बाद रिहा कर दिया गया. हालांकि, शेन अब भी हिरासत में ही है.
वीडियो: मक्का हमले वाले बयान पर ख्वाजा आसिफ का यू-टर्न, अब क्या बोले?











