दिल्ली में गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिये गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी को भेजी गई है. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. ईमेल के बाद गृह मंत्रालय की इमारत और उसके आसपास सुरक्षाबल और दमकल कर्मियों की तैनाती कर दी गई है. हालांकि पुलिस ने ईमेल को फर्जी करार दिया है. लेकिन एहतियातन नॉर्थ ब्लॉक की तलाशी की जा रही है.
गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस और फायर ब्रिगेड के अलावा डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे बिल्डिंग की तलाशी ली. हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने धमकी वाले ईमेल को फेक करार दिया है.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार, 22 मई की दोपहर 3 बजे ईमेल आया. इसमें MHA (गृह मंत्रालय) बिल्डिंग को बम से उड़ाने की बात कही गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. पुलिस और फायर ब्रिगेड के अलावा डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरे बिल्डिंग की तलाशी ली. हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने धमकी वाले ईमेल को फेक करार दिया है.
हाल के दिनों में ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी भेजने के मामले तेजी से बढ़े हैं. बीती 1 मई की सुबह खबर आई कि द्वारका के DPS, मयूर विहार फेज 1 के मदर मैरी और नई दिल्ली स्थित संस्कृति स्कूल को धमकी भरा मेल भेजा गया है. मेल में लिखा था कि इन स्कूलों में बम रखा गया है. पुलिस को जानकारी दी गई. स्कूलों में छुट्टी कर दी गई और जो बच्चे स्कूल पहुंच गए थे उनको वापस घर भेजा गया.
कुछ समय बाद ऐसे स्कूलों की संख्या बढ़ती चली गई. 3 से 7, फिर 7 से 50 और फिर 50 से 150 से भी ज्यादा. दिल्ली-NCR के स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया और उनकी छानबीन की गई. किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला. लेकिन अफरातफरी की स्थिति बन गई. जिन स्कूलों को ऐसे मेल नहीं मिले थे, उन्होंने भी एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी थी.
ये भी पढ़ें- बेटी ने बूढ़ी मां की संपत्ति हड़पकर घर से निकाला, कोर्ट ने फटकारा कि देने होंगे इतने रूपये!
दिल्ली में स्कूलों के बाद अस्पतालों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. ये धमकी भी ईमेल के जरिये अस्पतालों भेजी गई थी. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, बीती 11 मई को करीब 10 अस्पतालों को ईमेल भेजे गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए कई अन्य अस्पतालों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पूरी जांच-पड़ताल और सर्च ऑपरेशन के बाद दिल्ली पुलिस ने इन धमकियों को फर्जी करार दिया.
वीडियो: बम धमाके के आरोपी को पकड़ने गई NIA की टीम पर किसने हमला करवाया?










