The Lallantop

अगले महीने आपकी सैलरी अटकेगी? बैंक 'खूंटा गाड़ने' वाले हैं

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही भी 30 सितंबर को खत्म हो रही है. इस दौरान बैंकों में काम और भी बढ़ जाता है. इसके अलावा 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है. अगले महीने 20 अक्टूबर को दशहरा है.

Advertisement
post-main-image
ज्यादातर कंपनियों में महीने की आखिरी तारीख को कर्मचारियों के खाते में सैलरी क्रेडिट होती है (Courtesy: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और सैलरी के भुगतान में देरी हो सकती है।
  • हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित होती है क्योंकि सितंबर के अंतिम दिनों में वित्तीय गतिविधि और सैलरी भुगतान की संख्या अधिक होती है, साथ ही शनिवार और रविवार भी छुट्टी हैं।
  • वित्त मंत्रालय ने 21 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है ताकि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाओं को जारी रखने के उपायों पर चर्चा की जा सके।

अगले हफ्ते होने वाली तीन दिन की बैंक हड़ताल के चलते आपकी सैलरी अटक सकती है. बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है. इसके चलते बैंकिंग सेवाएं 5 दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं. दिक्कत इसलिए बढ़ सकती है क्योंकि हड़ताल से पहले शनिवार और रविवार की भी बैंकों में छुट्टी पड़ रही है. इस तरह से हड़ताल करीब 5 दिन चल सकती है. 

Advertisement

यह हड़ताल महीने के अंत में होगी. इस दौरान सैलरी और कई महत्वपूर्ण लेनदेन बैंकों में किए जाते हैं. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही भी 30 सितंबर को खत्म हो रही है. इस दौरान बैंकों में काम और भी बढ़ जाता है. इसके अलावा 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है. अगले महीने 20 अक्टूबर को दशहरा है. 

ये भी पढ़ें: होम लोन वालों के सिर रेपो रेट का साया, RBI का फैसला EMI बढ़ा देगा

Advertisement
जरूरी सेवाएं जारी रखने का प्रयास

बिजनेस टुडे के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने बैंकिंग और जरूरी कस्टमर सर्विसेज को चालू रखने के उपायों पर चर्चा करने के लिए सोमवार, 21 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा विभाग के सचिव करेंगे.  

इस बैठक में पांच दिनों तक चलने वाली संभावित बैंक हड़ताल के दौरान सेवाओं को ठप्प होने से बचाने के लिए बैंकों की आपातकालीन योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इस बारे में कोई ताजा जानकारी सामने नहीं आई है.

दूसरी तरफ, हड़ताल से पहले, मुख्य श्रम आयुक्त ने मंगलवार 22 सितंबर को बैंक यूनियनों और अधिकारियों के साथ सुलह बैठक बुलाई है. घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बैंक यूनियनें अपनी हड़ताल की योजना पर कायम हैं. देखना होगा इसका असर अगले महीने के सैलरी फ्लो पर पड़ेगा या नहीं.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान ने उतारी शर्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, पाकिस्तानी RJ ने मांगी माफी!

Advertisement