The Lallantop

समंदर में पाकिस्तान के जहाज से भारतीय युद्धपोत की टक्कर, भारत ने कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं करेंगे'

15 सितंबर की शाम नॉर्थ अरब सागर में इंटरनेशनल वॉटर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज की टक्कर हुई. भारत ने 16 सितंबर को पाकिस्तान के Charge d’Affaires को तलब कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

Advertisement
post-main-image
भारत की नेवी के हाज की पाकिस्तानी जहाज से टक्कर हो गई है (PHOTO- Indian Navy)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 15 सितंबर को अरब महासागर में पाकिस्तानी नेवल जहाज की भारतीय नौसेना के जहाज से टक्कर हुई, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ी नाराजगी जाहिर की है और दूतावास स्तर पर जवाब भी दिया है।
  • यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई जहां भारत ने 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते के Article 10 का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार नियमों के खिलाफ था, जिससे तनाव उत्पन्न हुआ।
  • भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दोनों देशों को सैन्य गतिविधियों में सावधानी बरतने और समझौते के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है; पाकिस्तान की अगली आधिकारिक प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

अरब महासागर में घूम रहे एक पाक‍िस्तानी नेवल जहाज की इंड‍ियन नेवी के एक जहाज से टक्कर हो गई है. 15 सितंबर को हुई इस घटना पर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. इस घटना के बाद भारत ने पाक‍िस्तान को सीधे ड‍िप्लोमैट‍िक चैनल पर जवाब दिया है. 16 सितंबर को भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रभारी राजदूत (Charge d'Affaires) को तलब किया है. भारत ने साफ कर दिया कि पाकिस्तानी नेवी की ये हरकत स्वीकार (Unacceptable) नहीं की जाएगी. यह पूरी तरह से गैर-पेशेवर (Unprofessional) तरीका है. 

Advertisement

हालांकि, ये घटना International Waters में हुई थी. यानी समुद्र का वो हिस्सा जिस पर किसी देश का अधिकार नहीं है. टक्कर से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन फिर भी भारत ने इसे हल्के में नहीं लिया है. 

indian navy
भारत ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के प्रभारी राजदूत को तलब किया है
भारत ने याद दिलाया 1991 एग्रीमेंट 

भारत ने इस मामले में साल 1991 में हुए India-Pakistan Agreement का हवाला दिया है. ये एग्रीमेंट दोनों देशों की म‍िल‍िट्री एक्ट‍िव‍िटी से जुड़ा है. इसका मकसद ऐसी गतिविधियों की वजह से होने वाली गलतफहमी और तनाव को रोकना है. इस एग्रीमेंट के Article 10 में नेवी से जुड़ी एक्ट‍िव‍िटीज के लिए नियम दिए गए हैं. भारत का कहना है कि Pakistani Naval Ship का ऐसा बर्ताव इस रूल के खिलाफ था.

Advertisement

हालांकि, विदेश मंत्रालय ने अभी ये नहीं बताया है कि Collision माने टक्कर से ठीक पहले दोनों Ships के बीच क‍ितनी दूरी (Distance) थी. दोनों किस डायरेक्शन में जा रहे थे और टक्कर आखिर किस तरह हुई? विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये घटना 15 स‍ितंबर की शाम इंटरनेशनल वॉटर्स (International Waters) में हुई. घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन दो देशों की नेवी से जुड़ा मामला होने के कारण भारत ने पाक‍िस्तान के सामने इसे उठाया है.

भारत ने Pakistan के Charge d'Affaires से कहा कि अपने संबंधित अधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सभी म‍ि‍ल‍िट्री यून‍िट्स समुद्र में पूरी सावधानी बरतें. साथ ही, दोनों देशों के बीच हुए एग्रीमेंट्स के रूल्स को फॉलो करें. भारत ने ये भी कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, इस्लामाबाद में मौजूद भारत के प्रभारी राजदूत को भी पाक‍िस्तान के व‍िदेश मंत्रालय के सामने इसी तरह का प्रोटेस्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.

1991 का एग्रीमेंट है क्या?

भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल 1991 में Agreement on Advance Notice on Military Exercises, Manoeuvres and Troops Movements हुआ था. आसान भाषा में समझें तो इस एग्रीमेंट के तहत दोनों देशों ने बड़ी म‍िल‍िट्री एक्ट‍िव‍िटीज को लेकर एक-दूसरे को पहले से जानकारी देने की व्यवस्था की थी, ताकि अचानक कोई गलतफहमी या तनाव पैदा न हो. इसमें आर्मी के साथ-साथ नेवी और एयरफोर्स की एक्टि‍व‍िटीज को लेकर भी रूल्स बनाए गए हैं. इसी एग्रीमेंट के Article 10 का हवाला देते हुए भारत ने कहा है कि मौजूदा घटना में Pakistani Naval Unit का बि‍हेव‍ियर तय न‍ियमों के खिलाफ था.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: अरब सागर में फंस गया था भारतीय जहाज MV Gautam, पाकिस्तान ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ)

वैसे, इस घटना की कई अहम Details अभी सामने नहीं आई हैं. मसलन, भारतीय और पाकिस्तानी युद्धपोत के नाम क्या थे? टक्कर किस जगह हुई? Collision से ठीक पहले दोनों Ships के बीच कितना डिस्टेंस था? दोनों शिप उस वक्त कौनसी एक्टिविटी कर रहे थे? Collision की असली वजह क्या थी? क्या टक्कर से पहले दोनों जहाजों के बीच कोई रेडियो कम्युनिकेशन (Radio Communication) हुआ था? इन सवालों के जवाब सामने आने के बाद ही Collision की पूरी तस्वीर साफ होगी. हालांकि कई जगहों पर एक पाकिस्तानी जहाज PNS Hunain का नाम सामने आ रहा है. लेकिन अभी तक इंडियन नेवी या भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही इस मामले में अगला अहम घटनाक्रम पाकिस्तान की ओर से आने वाला आधिकारिक जवाब भी होगा.

वीडियो: ईरान की नेवी ने होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर गोली क्यों चलाई?

Advertisement