The Lallantop

‘किंग’ के बाद शाहरुख का अगला दांव क्या होगा? बड़ा अपडेट आया

क्या 'दिल से' के बाद शाहरुख खान फिर से मणि रत्नम के साथ काम करेंगे?

Advertisement
post-main-image
पिछले दिनों एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख ने मणिरत्नम से साथ काम करने की गुज़ारिश की थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आमिर खान अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक फिल्म 'ललकारा' की शूटिंग करेंगे, उसके बाद अप्रैल 2027 में '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने की योजना है।
  • आमिर खान की '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग को लेकर यह योजना इस कारण संभव हो रही है क्योंकि वे पहले 'ललकारा' की तैयारियों और शूटिंग पूरा करना चाहते हैं।
  • इस योजना के अनुसार, अप्रैल 2027 में '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिससे फिल्म के उत्पादन और रिलीज़ की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

क्या Aamir Khan, Lalkaara के बाद 3 idiots के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं? Karan Johar किस खतरनाक जासूस की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं? साथ ही ये भी जानिए कि King के बाद Shah Rukh Khan कौन सी फिल्म प्लान कर रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'किंग' के बाद कौनसी फिल्म करेंगे शाहरुख?

चर्चा है कि शाहरुख खान 'किंग' के धूम-धड़ाके के बाद एक मच्योर रोमांटिक ड्रामा फिल्म करना चाहते हैं. इस प्रोजेक्ट को मणि रत्नम डायरेक्ट कर सकते हैं. फिलहाल इसकी कहानी को लेकर शुरुआती स्तर की बातचीत चल रही है. वैसे तो कई अन्य बड़े डायरेक्टर्स ने भी शाहरुख को अपनी फिल्में ऑफर की हैं. लेकिन अभी उन्होंने किसी पर भी हामी नहीं भरी है.  

Advertisement

# रॉ संस्थापक की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर

करण जौहर ने इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के फाउंडर आरएन काव की बायोपिक अनाउंस कर दी है. इसकी कहानी नितिन गोखले की किताब 'जेंटलमैन स्पायमास्टर' पर आधारित होगी. इसमें 1955 से 1971 के बीच काव के नेतृत्व में हुए सीक्रेट ऑपरेशन्स को एक्सप्लोर किया जाएगा. अभी फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं दी गई है. ये फिल्म 11 अगस्त 2028 को रिलीज़ होगी.

# अबू धाबी में होंगे IIFA 2027 अवॉर्ड्स

Advertisement

IIFA 2027 की तारीखों का ऐलान हो गया है. ये अवॉर्ड्स 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी में होंगे. इस बार IIFA को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करेंगे. वहीं IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स के होस्ट पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल होंगे. स्टेज पर सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जाह्नवी कपूर परफॉर्म करते नज़र आएंगे. इस इवेंट को यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकता है.

# रिलीज़ से पहले ही विवादों में फंसी 'वन'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'वन' रिलीज़ से पहले ही विवादों में फंस गई है. म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर सरगम वैष ने मेकर्स पर उनका गाना 'ऐ गिरी नंदिनी' चुराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 'वन' के ट्रेलर में उनसे पूछे बिना ही इस म्यूजिक का इस्तेमाल कर लिया गया. सरगम पिछले तीन साल से इस गाने पर काम कर रहे हैं. वो इसे एक बड़े म्यूज़िक लेबल के साथ साइन भी कर चुके हैं. इसलिए उन्होंने मेकर्स से गाना हटाने या फिर राइट्स खरीदने की मांग की है.

# राजामौली ने हैदराबाद को बना दिया 'वाराणसी'

क्या राजामौली ने हैदराबाद में ही पूरी 'वाराणसी' बसा दी है? ये सवाल तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर लोगों ने 'वाराणसी' की शूटिंग वाली फोटोज़ देखीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए हैदराबाद में वाराणसी के आइकॉनिक घाटों का एक विशाल सेट तैयार किया गया है. इसे बनाने में करीब 50 करोड़ रुपए खर्च हुए. 

# '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे आमिर!

आमिर खान इन दिनों 'ललकारा' की तैयारियां कर रहे हैं. इसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगी. उसके बाद वो अप्रैल 2027 के आसपास से '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे.

वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?

Advertisement