The Lallantop

‘रामायण’ के आखिरी 15 मिनट में ऐसा धमाका होगा, जिसे देख लोग सांस रोक लेंगे!

'रामायण' के पहले पार्ट का अंत सनी देओल की एंट्री के साथ होगा!

Advertisement
post-main-image
लोगों का कहना है कि आखिरी के ये 15 मिनट पूरी फिल्म पर भारी पड़ने वाले हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण: पार्ट 1 के अंतिम 15 मिनट में सनी देओल हनुमान के रूप में लगभग 15 मिनट का स्क्रीन टाइम पाएंगे और पार्ट 1 का अंत उनकी एंट्री पर होगा।
  • अजय देवगन की फिल्म 'रेंजर' की रिलीज़ को पोस्टपोन कर दिया गया है और अब इसे 2027 की ईद के बाद रिलीज़ करने की संभावना है।
  • सलमान खान द्वारा बॉडी शेम करने वालों को जवाब देने के बाद पाकिस्तानी RJ एजाज वारिस ने कटरीना कैफ के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

Ramayana के मेकर्स फिल्म के पहले पार्ट के आखिरी 15 मिनट में क्या भूचाल उठाने वाले हैं? Ajay Devgn की फिल्म Ranger को कौन सी नई रिलीज़ डेट मिल गई है. साथ ही ये भी जानिए कि Salman Khan के शर्ट उतारते ही पाकिस्तानी ट्रोल ने माफी क्यों मांगी है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'द बैटमैन: पार्ट 2' का नया लुक आया

डायरेक्टर मैट रीव्स ने बैटमैन डे के मौके पर 'द बैटमैन: पार्ट 2' से रॉबर्ट पैटिंसन का नया लुक शेयर किया है. इस बार गॉथम में बर्फ की चादर बिछी है. फिल्म की कहानी 'द बैटमैन' और 'द पेंगुइन' वाले टाइमलाइन के बाद सर्दियों के मौसम में आगे बढ़ेगी. मूवी में मिस्टर फ्रीज़ के विलन होने की चर्चा है. इसकी शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है. ये मूवी 18 फरवरी 2028 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'वर्ल्ड वॉर Z' के सीक्वल में लौट रहे ब्रैड पिट

13 साल के लंबे इंतज़ार के बाद 'वर्ल्ड वॉर Z' की कहानी आगे बढ़ने वाली है. ब्रैड पिट एक बार फिर जॉम्बी एपोकैलिप्स से लड़ते नज़र आएंगे. पैरामाउंट ने फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है. ब्रैड पिट इसमें लीड रोल करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे. फिल्म के डायरेक्टर एडवर्ड बर्जर हैं. पहले इस सीक्वल को डेविड फिंचर के साथ बनाने की कोशिश हुई थी. लेकिन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया.

Advertisement

# 'रामायण' के आखिरी 15 मिनट में भूचाल आ जाएगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण: पार्ट 1' में सनी देओल को हनुमान के रोल में करीब 15 मिनट का स्क्रीन टाइम मिलेगा. बताया जा रहा है कि पार्ट 1 का अंत हनुमान की एंट्री पर ही होगा. लोगों का कहना है कि आखिरी के ये 15 मिनट पूरी फिल्म पर भारी पड़ने वाले हैं. यही वजह है कि मेकर्स ने अब तक टीज़र और ट्रेलर में सनी देओल का लुक रिवील नहीं किया.

# अजय देवगन की 'रेंजर' पोस्टपोन हुई

अजय देवगन की 'रेंजर' फिल्म देखने के लिए फैंस को अब थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मूवी को पोस्टपोन कर 2027 में रिलीज़ किया जाएगा. इसे 2027 में ईद के बाद रिलीज़ किया जा सकता है. फिल्म में अजय देवगन एक फॉरेस्ट ऑफिसर के रोल में हैं. वहीं संजय दत्त इसके मेन विलन होंगे.

# सलमान के शर्ट उतारते ही पाकिस्तानी माफी मांगने लगे

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में ट्रोल्स को ऐसी फटकार लगाई कि इंटरनेट पर हड़कंप मच गया. जो लोग उनके वजन का मजाक उड़ा रहे थे, उनको जवाब देते हुए सलमान ने अपनी शर्ट तक उतार दी. यही नहीं, उन्होंने वरुण धवन, सोहेल खान और कटरीना कैफ को बॉडी शेम करने वालों को भी आड़े हाथ लिया है. उनका ये अंदाज देख पाकिस्तानी ट्रोल्स भी हाथ जोड़ने लगे. कटरीना कैफ के वजन का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी RJ एजाज़ वारिस ने तो सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. एजाज़ ने कहा कि कटरीना को बॉडी शेम करने का उनका कोई इरादा नहीं था. मगर उनसे जो गलती हुई, उसके लिए वो कटरीना और उनके फैंस से माफी मांगते हैं.

# कब रिलीज़ होगी 'गोलमाल 5'?

रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. ये मूवी 08 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी. इसमें अजय देवगन और अरशद वारसी समेत फ्रैंचाइज़ की ज्यादातर ओरिजिनल स्टारकास्ट तो है ही. साथ ही अक्षय कुमार भी विलन के रोल में दिखाई देंगे. 

वीडियो: 'रामायण' के इंग्लिश वर्ज़न में ऐसा क्या काट दिया? 30 मिनट कम होने की वजह खुल गई!

Advertisement