The Lallantop

'हमारी जनरेशन मेंटली ज्यादा मजबूत थी', IIT छात्र सुसाइड केस पर कांग्रेस नेता का पोस्ट

IIT Bombay student suicide: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद IIT-बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के समर्थन में आई हैं. प्रोफेसर डूला पर B.Tech के सेकेंड ईयर स्टूडेंट के पिता ने अपने बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया था.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने IIT-बॉम्बे के प्रोेफेसर सूर्यनारायण डूला के समर्थन में पोस्ट किया. (कर्टसी-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के समर्थन में कहा कि अगर कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे डांटना सामान्य है और मेंटल हेल्थ थेरेपिस्ट रखने की मांग की।
  • 22 साल के साहिल वाकोडे की IIT बॉम्बे में नकल के आरोप और कथित जाति भेदभाव के कारण हॉस्टल में मृत पाए जाने के बाद संस्थान ने प्रोफेसर डूला को डीन पद से हटाया था।
  • छात्र की आत्महत्या के विरोध में IIT बॉम्बे के बाहर प्रदर्शन हुए, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और संस्थान के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने IIT-बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के समर्थन में एक पोस्ट किया. सूर्यनारायण डूला पर ही साहिल वाकोडे नाम के छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. उन्हें संस्थान ने डिमोट भी किया है. छात्र की मौत को लेकर मचे हंगामे के बीच ही शमा मोहम्मद ने कहा कि कोई छात्र चीटिंग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे डांटना सामान्य है. उन्होंने पुरानी पीढ़ी से अब की जनरेशन की तुलना करते हुए ये भी कहा, ‘हमारी पीढ़ी मानसिक रूप से मजबूत थी.’

Advertisement

22 साल के साहिल वाकोडे, IIT-बॉम्बे में एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में BTech के छात्र थे. 18 सितंबर की शाम उन्हें पवई कैंपस में स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया था. मौके से कोई नोट नहीं मिला था. घटना वाले दिन संस्थान ने एक बयान जारी कर कहा कि वाकोडे को परीक्षा में फोन यूज करते हुए पकड़ा गया था. 

वहीं, साहिल के परिवार ने आरोप लगाया कि आत्महत्या से पहले संस्थान में उन्हें परेशान किया. इतना ही नहीं, ‘जाति के आधार पर उनके साथ भेदभाव’ किया गया. मामले में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को बनाया गया. उन्हें डीन के पद से हटा दिया गया है.

Advertisement
‘छात्रों के लिए मेंटल हेल्थ थेरेपिस्ट रखें’

अब प्रोफेसर डूला के एक्शन को सपोर्ट करते हुए कांग्रेस नेता शामा मोहम्मद ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,

"इस आत्महत्या के मामले में मैं प्रोफेसर डूला के साथ हूं. अगर कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे डांटना और कमरे से बाहर जाने के लिए कहना सामान्य है. किसी छात्र को उसकी जाति की वजह से परेशान किया गया था, तो उसे SC/ST विभाग में शिकायत करनी चाहिए थी."

उन्होंने आगे दो अलग-अलग पीढ़ियों के डांट-फटकार पर प्रतिक्रिया देने पर भी बात की. कहा,

Advertisement

"जब हम बच्चे थे, तो गलत काम करने पर शिक्षक और माता-पिता डांटते थे. लेकिन हमारी पीढ़ी मानसिक रूप से मजबूत थी. मैं कॉलेजों से रिक्वेस्ट करूंगी कि वे छात्रों की भलाई के लिए मेंटल हेल्थ थेरेपिस्ट रखें."

iit_bombay_student_suicide
कांग्रेस नेता का पोस्ट (कर्टसी-इंडिया टुडे)
कांग्रेस नेता की पोस्ट पर आलोचना

कांग्रेस नेता के इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की. कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए. शमा से कहा गया कि आप किसी ‘जातिवादी आरोपी’ का साथ स्टैंड नहीं ले सकतीं. इस पर शमा मोहम्मद ने कहा कि वो जातिवादी शोषण करने वालों का साथ नहीं दे रही हैं. उन्होंने कहा,

"अगर मेरा बेटा भी ऐसा करता, तो मैं पक्का करती कि उसे डांट-फटकार लगाई जाए. मैंने अपने पोस्ट में साफ कहा है कि अगर प्रोफेसर ने जातिसूचक टिप्पणियां की थीं, तो उन्हें SC/ST सेल में शिकायत करनी चाहिए थी. पिता को घटना से बहुत पहले ही संस्थान में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी.'

एक अन्य पोस्ट में शमा मोहम्मद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन लोगों को बुरा-भला न कहें जो दलितों के साथ खड़े हैं, बल्कि असली मुद्दे पर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे फैकल्टी प्रोफेसर सूर्यनारायण के सपोर्ट में आई, जान देने वाले छात्र को नकल करते पकड़ा था

कांग्रेस नेताओं का IIT के बाहर प्रदर्शन

वाकोडे की आत्महत्या के बाद संस्थान के छात्रों में काफी गुस्सा है. राजनीतिक पार्टियां भी उनके समर्थन में आ रही हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र की आत्महत्या के मामले में IIT बॉम्बे के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और मामले में कार्रवाई की मांग की. कई लोगों को मुंबई पुलिस हिरासत में ले चुकी है. संस्थान के मुख्य गेट के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. 

वीडियो: बांग्लादेश हिल्सा मछली का बड़ा उत्पादक, फिर गुजरात से मछली क्यों खरीद रहा?

Advertisement