आम आदमी पार्टी के राज्यसभा कैंडिडेट्स घोषित होने के बाद पार्टी के नेशनल एग्जिक्यूटिव कुमार विश्वास ने धमाका किया है. 'आप' ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता और नवीन गुप्ता को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया है. इन नामों की घोषणा के बाद विश्वास मीडिया के सामने आए और पार्टी और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर बेहद संगीन इल्ज़ाम लगाए. उन्होंने न सिर्फ पार्टी की लीडरशिप को कटघरे में खड़ा किया, बल्कि खुद के लिए ये भी कहा कि उन्हें उनकी मेहनत का इनाम दंड-स्वरूप दिया गया है.
अरविंद केजरीवाल पर क्या-क्या इल्ज़ाम लगा कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ी!
'आप' के राज्यसभा कैंडिडेट्स घोषित होने के बाद हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा.

पिछले कई दिनों से कुमार का नाम चर्चा में था. सोशल मीडिया पर और बाहर भी उनके समर्थक उन्हें राज्यसभा के लिए मुफीद मान रहे थे, लेकिन खुले तौर पर माना ये भी जा रहा था कि केजरीवाल कुमार विश्वास को राज्यसभा नहीं भेजेंगे. अब अपने कुछ सेकेंड्स की बात में विश्वास ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए, गहरे तंज किए और ये भी कहा कि बीते दिनों केजरीवाल ने उनसे कहा था कि वो विश्वास को मारेंगे तो, लेकिन शहीद नहीं होने देंगे.
अब कुमार ने केजरीवाल से कहा है कि केजरीवाल ने उन्हें मार तो दिया, अब उनकी लाश के साथ छेड़छाड़ न करें. भाषा के शानदार खिलाड़ी कुमार ने क्या-क्या कहा, खुद सुनिए:
#WATCH: Kumar Vishwas talks to the media after announcement of AAP's Rajya Sabha nominees, says, 'In the form of punishment, I have been given an award for speaking the truth.' pic.twitter.com/xGoxpKvXZg
— ANI (@ANI) January 3, 2018
कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच भाषा का जो आवरण अब तक पड़ा हुआ था, विश्वास ने आज वो आवरण गिरा दिया है. उन्होंने अपने मुंह से इस्तीफे की बात नहीं कही है, लेकिन जितना कुछ कहा है, वो उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने और पार्टी से बाहर किए जाने के लिए काफी है. अब देखना यही है कि पार्टी और केजरीवाल विश्वास के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं.
ये भी पढ़ें:
'अरविंद केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपए में सुशील गुप्ता को बेचा राज्यसभा टिकट'
एक इंटरव्यू और कुमार विश्वास ने बीजेपी, कांग्रेस, राहुल, लालू, केजरीवाल सबको धो डाला
कश्मीर, कुलभूषण और केजरीवाल पर कुमार विश्वास का 'बोल्ड' वीडियो











