केरल के यूट्यूबर संजू टेकी हाल ही में अपने एक वीडियो के लिए चर्चा में आए. संजू ने अपनी कार के अंदर स्विमिंग पूल बनाकर इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी.
यूट्यूबर ने कार के अंदर स्वीमिंग पूल बना दिया, वीडियो वायरल हुआ तो मोटर विभाग ने सबक सिखा दिया
MVD ने जांच के लिए कार जब्त कर ली है, ताकि ये देखा जा सके कि कार में क्या बदलाव किए गए थे. ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए रद्द कर दिया गया है.

वीडियो में संजू और उनके दोस्त मलयालम फिल्म ‘आवेशम’ के एक सीन की नकल करते हुए दिख रहे हैं. कार में बनाए गए अस्थायी स्विमिंग पूल में संजू को डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है. जबकि उसका दोस्त व्यस्त सड़क पर कार चला रहा है. वो सब नारियल पानी पीते हुए भी दिखते हैं. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि स्विमिंग पूल का पानी ड्राइवर की सीट और इंजन में घुस जाता है. जिसके बाद कार में सवार लोग पानी निकालने के लिए कार रोक देते हैं. इसके कारण इलाके में ट्रैफिक जाम लग जाता है.
वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर लोगों ने यूट्यूबर की आलोचना शुरू कर दी. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार मोटर वाहन विभाग (MVD) ने संजू के खिलाफ कार्रवाई की. यूट्यूबर के ऊपर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए शिकायत दर्ज की गई. साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेशन भी निलंबित कर दिया गया. MVD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थानीय पत्रकारों को बताया,
"उन्होंने कार से पानी को गलत तरीके से सड़क पर छोड़ा, जिससे सड़क पर मौजूद लोगों के लिए गंभीर सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया."
MVD ने जांच के लिए कार जब्त कर ली है, ताकि ये देखा जा सके कि कार में क्या बदलाव किए गए थे. ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए रद्द कर दिया गया है. संजू और उसके दोस्तों को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सामुदायिक सेवा करने और सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों की सेवा करने का भी निर्देश दिया गया है.
वीडियो: केरल की अनोखी तस्वीर, एकसाथ दिखा 70 साल पुराना मंदिर, मस्जिद और चर्च













