The Lallantop

जिस बंदूक ने चंदन गुप्ता को मारा, उससे जुड़ी बड़ी सच्चाई सामने आई है

जांच में क्या-क्या पता चला है, अंदर पढ़िए.

Advertisement
post-main-image
26 जनवरी को कासगंज में हुई हिंसा के दौरान चंदन गुप्ता की मौत हो गई. बाईं ओर चंदन की तस्वीर है. दाहिनी तरफ उनका परिवार.
कासगंज दंगे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सलीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, जिस बंदूक से निकली गोली ने चंदन गुप्ता की जान ली, उसका लाइसेंस इसी सलीम के नाम पर था. चंदन गुप्ता के परिवार ने जो एफआईआर दर्ज करवाई थी, उसमें भी सलीम का नाम था. इससे पहले पुलिस ने एक दुनाली बंदूक बरामद की थी. शायद गोलीबारी में इसी बंदूक का इस्तेमाल किया गया था. बंदूक को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया था. इस जांच में क्या मालूम चला, ये अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने अभी ये भी साफ नहीं किया है कि घटना वाले दिन जो गोली चली, वो सलीम ने ही चलाई थी या नहीं.
चंदन गुप्ता की जान गई, अकरम हबीब की आंख फूटी 26 जनवरी को कासगंज में ABVP-VHP ने एक बाइक रैली निकाली थी. इस रैली के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़े और दंगा छिड़ गया. इसमें चंदन गुप्ता नाम के एक लड़के की मौत हो गई. इसके बाद स्थितियां और उग्र हो गईं. आगजनी हुई. बवाल हुआ. इसी दिन रात को अपनी प्रेगनेंट पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहे एक मुस्लिम अकरम हबीब को भीड़ ने पकड़ा और जमकर उनकी पिटाई की. भीड़ ने अकरम की एक आंख फोड़ दी.
कासगंज दंगे ने चंदन गुप्ता की जान ली और अकरम हबीब का एक आंख फोड़ दिया.
कासगंज दंगे ने चंदन गुप्ता की जान ली और अकरम हबीब का एक आंख फोड़ दिया.

कासगंज से बाहर सोशल मीडिया पर भी दंगा छिड़ा हुआ है जिस जगह पर ये दंगा शुरू हुआ, वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर पुलिस थाना है. पुलिस को खबर भी की गई थी, मगर उसे आने में इतनी देर लगी कि उतनी देर में क्या से क्या हो गया. कासगंज दंगे के बाद सोशल मीडिया पर भी गैंगवॉर छिड़ा हुआ है. अगर सांप्रदायिक तनाव मापने का कोई थर्मामीटर होता, तो सबसे ज्यादा टेंशन फेसबुक-ट्विटर और वॉट्सऐप पर ही मिलता. यहां तलवारें निकली हुई हैं. अफवाहें उड़ाई जा रही हैं. दो और दो जोड़कर 222 बनाया जा रहा है. आपसे अपील है कि अफवाहों पर कान मत दीजिएगा. न ही धर्म के झगड़े में पड़िएगा.


ये भी पढ़ें:
कासगंज: अकरम ने कहा, मेरी आंख फोड़ने वालों को अल्लाह माफ करे

क्या कासगंज में चंदन गुप्ता की मौत कमल सोनकर की चलाई गोली से हुई?

कौन हैं कासगंज हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन गुप्ता?



क्या कासगंज में चंदन गुप्ता की मौत कमल सोनकर की चलाई गोली से हुई?

Advertisement
Advertisement