The Lallantop

जिसके पास टाटा संस का एक शेयर भी है उसका करोड़पति बनना तय है, जानें कैसे

‘सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट’ टाटा संस का सबसे बड़े शेयरधारक है. इस ट्रस्ट के पास टाटा संस के 1 लाख 13,067 शेयर हैं. ये टाटा समूह की इस होल्डिंग कंपनी की कुल शेयर पूंजी का लगभग 27.98% है.

Advertisement
post-main-image
टाटा संस की वैल्यूएशन करीब 12 लाख करोड़ रुपये के अल्ले-पल्ले बैठ सकती है (Courtesy: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टाटा संस कंपनी की बोर्ड ने शेयर जारी करने की मंजूरी दी है, जिससे कुल लगभग 4.04 लाख शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
  • टाटा संस के प्रमुख शेयरधारक सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और रतन टाटा ट्रस्ट हैं, जिनके पास क्रमशः 27.98% और 23.56% हिस्सेदारी है।
  • शेयर जारी होने के बाद टाटा संस की अनुमानित वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसके अनुसार एक शेयर की कीमत लगभग 2.97 करोड़ रुपये होगी।

टाटा संस कंपनी की बोर्ड बैठक में शेयर जारी करने की मंजूरी के बाद बाजार के जानकार अब ये अनुमान लगाने में व्यस्त हैं कि शेयर का दाम कितना बैठेगा. टाटा संस की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक टाटा संस के कुल शेयरों की संख्या करीब 4.04 लाख है. ‘सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट’ टाटा संस का सबसे बड़े शेयरधारक है. इस ट्रस्ट के पास टाटा संस के 1 लाख 13,067 शेयर हैं. ये टाटा समूह की इस होल्डिंग कंपनी की कुल शेयर पूंजी का लगभग 27.98% है.

Advertisement

मिंट की एक खबर के मुताबिक रतन टाटा ट्रस्ट दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक हैं. इस ट्रस्ट के पास टाटा संस के 95,211 शेयर हैं. यह कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 23.56% है. निजी स्तर पर जिम्मी नवल टाटा, टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक हैं. इनके पास 3,262 शेयर हैं. यह कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 0.81% है.

ये भी पढ़ें: इस खबर के सामने आते ही टाटा ग्रुप के शेयरों को पंख लगे, 14% तक उछाल

Advertisement
टाटा संस का एक शेयर करोड़पति बना सकता है

टाटा संस की वैल्यूएशन को लेकर ब्रोकरेज फर्म एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव ने कहा, “हालांकि, टाटा संस की सटीक वैल्यूएशन बताना मुश्किल है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि यह 12 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से देखें तो लगभग 4.04 लाख टाटा संस के शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. टाटा संस की अनुमानित वैल्यूएशन (12 लाख करोड़ रुपये) और लिस्ट होने वाले कुल शेयर करीब 4.04 लाख माने जाएं, तो एक शेयर की अनुमानित कीमत करीब 2.97 करोड़ रुपये बैठती है.

ये भी पढ़ें: निफ्टी में इस साल 7% की गिरावट, शेयर बाजार में फायदा कमाने का समय आ गया?

Advertisement
टाटा संस के इन शेयरधारकों को अरबों का मुनाफा होगा

हमने शुरु में आपको बताया कि जिमी नवल टाटा व्यक्तिगत रूप से टाटा संस के सबसे अधिक शेयर रखते हैं. जिमी के पास टाटा संस के 3,262 शेयर हैं. इसका मतलब हुआ कि टाटा संस की लिस्टिंग के बाद 3,262 टाटा संस शेयरों का कुल मूल्य करीब 9,688 करोड़ हो जाएगा. 

वहीं, नोएल टाटा के टाटा संस के 2,055 शेयरों का कुल मूल्य 6,100 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा. सिमोन टाटा के टाटा संस के 2,011 शेयर 5,972 करोड़ रुपये के हो जाएंगे और जिमी टाटा के टाटा संस के 157 शेयर 466 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के होंगे. पिलू टाटा के टाटा संस के 487 शेयरों का कुल मूल्य लगभग 1,446 करोड़ रुपये होगा. वहीं, रतन टाटा के 3,368 शेयर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के हो जाएंगे.

वीडियो: सलमान खान ने उतारी शर्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, पाकिस्तानी RJ ने मांगी माफी!

Advertisement