
अर्पित और सन्नी दोनों की उम्र करीब 17 साल थी. दोनों अच्छे दोस्त थे. अपने पिता की इकलौती संतान थे, लेकिन पुलिसवालों की वजह से दोनों की मौत हो गई.
यूपी के सहारनपुर के सेतिया विहार में रहने वाले अर्पित खुराना और सन्नी अपने-अपने पिता की इकलौती संतान थे. 18 जनवरी की रात को दोनों ही एक बाइक से घर जा रहे थे. सहानपुर में मंगलनगर चौक पर इनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाइक एक खंभे से टकराकर नाली में गिर गई. हादसा दिखा तो कुछ लोग वहां पहुंच गए. दोनों को उठाया और पुलिस को सूचना दी.

जब तक लोग दोनों को अस्पताल ले जाते, पुलिस की डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंच गई. लोगों को लगा कि अब पुलिस आ गई है, घायलों की मदद हो जाएगी. उस वक्त आस-पास न तो कोई एंबुलेंस थी और न ही कोई और गाड़ी. लोगों ने दोनों पुलिसवालों से कहा कि आप लोग अपनी ही गाड़ी में दोनों को अस्पताल पहुंचा दीजिए. लेकिन पुलिसवालों ने इन्कार कर दिया. मौजूद एक शख्स ने पुलिसवालों से रोते हुए बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा, हाथ-पैर जोड़े, खूब मिन्नतें कीं, लेकिन पुलिसवाले नहीं पसीजे. उन्होंने कहा-
'इन दोनों के खून से गाड़ी गंदी हो जाएगी. अगर हम इन्हें अपनी गाड़ी में अस्पताल ले जाते हैं, तो फिर सारी रात हम गंदी कार में कहां बैठेंगे. तुम लोग एक टेंपो लेकर आओ और दोनों को अस्पताल लेकर जाओ, हम नहीं ले जाएंगे.'पूरा वीडियो देखिए: परेशान लोगों ने किसी तरह से एक ऑटो का जुगाड़ किया और दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे. लेकिन इस पूरी कवायद में काफी देर हो चुकी थी. दोनों बच्चों के शरीर से खून काफी बह गया था और अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मरा हुआ बता दिया.
पुलिस अच्छी होती है, पुलिस बुरी होती है. पुलिस दोस्त होती है, पुलिस दुश्मन भी होती है. संकट के वक्त पुलिस मदद भी करती है, संकट के वक्त पुलिस और भी संकट खड़े कर देती है. पुलिस के बारे में ऐसी धारणाएं आम हैं. पुलिस जब कोई अच्छा काम करती है, तो उसकी चर्चा होती है. पुलिस जब कोई गलत काम करती है, तो भी चर्चा होती है. सहारपुर के इन दो सिपाहियों के गाड़ी गंदे होने के तर्क ने दो बच्चों की जान ले ली. पुलिस अधिकारियों ने तो दोनों सिपाहियों हेड कॉन्स्टेबल इंद्रपाल सिंह और कॉन्स्टेबल पंकज कुमार के साथ ही ड्राइवर मनोज कुमार को सस्पेंड कर पल्ला झाड़ लिया, लेकिन जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनके घरवालों के लिए तो पुलिस अब खुद को कभी अच्छा साबित नहीं ही कर पाएगी.
ये भी पढ़ें:
क्या यूपी पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है, जिसमें 8 साल के बच्चे की मौत हुई है?
कोई दो मासूम बच्चों को सेक्स करते देख आनंद कैसे ले सकता है?
क्या राजस्थान में फिल्म पद्मावत पर लगी रोक की असली वजह एक एनकाउंटर है?
कौन है लॉरेंस बिश्नोई, जिसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है
अंकित तोमर आपके लिए मर गया, आपको पता चला?
2017 के वो 5 धाकड़ पुलिस अधिकारी जिन्होंने अपराधियों का बाजा बजा दिया
राजसमंद में मारे गए अफराज़ुल के मकान मालिक ने जो कहा वो दिल बींध देने वाला है









