The Lallantop

इजरायल में भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की संदिग्ध मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार, MEA बोला- जांच जारी

Indian national dies in Israel: इजरायल में भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की मौत का मामला सामने आया है. भारतीय दूतावास के मुताबिक इजरायली अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. घटना से जुड़े पूरे हालात का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

Advertisement
post-main-image
इजरायल में भारतीय नागरिक की मौत (फोटो- MEA Twitter)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इजरायल में भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की मौत का मामला सामने आया है, और इजरायली अधिकारियों ने एक संदिग्ध की गिरफ्तारी कर जांच शुरू कर दी है।
  • इजरायल में राजीव आचार्य की मौत की घटना के बाद पुलिस जांच सक्रिय हुई है, लेकिन अभी तक मौत का कारण या घटना की पूरी परिस्थितियाँ स्पष्ट नहीं हुई हैं।
  • भारतीय दूतावास ने परिवार को सहायता देने का आश्वासन दिया है तथा मामले की निगरानी और इजरायली अधिकारियों के संपर्क में रहने की घोषणा की है।

इजरायल में एक भारतीय नागरिक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान राजीव आचार्य के रूप में हुई है. मामले में इजरायली अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. भारतीय दूतावास ने बुधवार, 20 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी.

Advertisement

दूतावास ने क्या बताया

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने राजीव आचार्य की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वह इजरायली अधिकारियों के लगातार संपर्क में है. दूतावास के मुताबिक, इजरायली अधिकारियों ने एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की जानकारी दी है. हालांकि, जांच अभी शुरुआती दौर में है और घटना के पूरे तथ्य तथा परिस्थितियों को स्थापित करने की कोशिश की जा रही है. दूतावास ने राजीव आचार्य की मौत की वजह या घटना किस तरह हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है. द हिन्दू ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि घटना की प्रकृति और मौत के कारण को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अतिरिक्त विवरण सामने नहीं आया है.

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आधिकारिक अपडेट में भी मामले को लेकर यही स्थिति सामने रखी गई है. दूतावास ने राजीव आचार्य के परिवार के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि वह परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. मिशन ने ये भी कहा है कि वह मामले की निगरानी जारी रखेगा और संबंधित इजरायली अधिकारियों के संपर्क में रहेगा. 

Advertisement

मौत की वजह पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुलिस जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन दूतावास ने राजीव आचार्य की मौत का कारण नहीं बताया है. इसलिए फिलहाल इसे हत्या, हादसा या किसी दूसरी वजह से हुई मौत कहना जल्दबाजी होगी. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों पर तस्वीर साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: भारत में एक पोस्ट, इजरायल में हंगामा, फिर नेतन्याहू के भाषण में कैसे पहुंचा ईरान का 'फर्जी बयान'?

Advertisement

इस घटना को लेकर सामने आई तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में तीन बातें उभर कर सामने आई है- भारतीय नागरिक की मौत हुई है, एक संदिग्ध गिरफ्तार किया गया है और इजरायली अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. इसके अलावा इस घटना को पश्चिम एशिया में जारी व्यापक तनाव से जोड़ने वाली कोई आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है. अभी तक आ रही जानकारी के मुताबिक दूतावास ने इस घटना को क्षेत्रीय तनाव से जोड़ने का कोई संकेत नहीं दिया है.

वीडियो: UN में इजरायल के डिप्लोमैट क्यों भड़क गए?

Advertisement