The Lallantop

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कंपनी ने नौकरी से निकाला, घर चलाने के लिए अब चला रहे स्कूल बस

US techie school bus driver: 2025 में Adobe ने जेम्स को नौकरी से निकाल दिया था. जेम्स बताते हैं कि वे पिछले एक साल से टेक इंडस्ट्री में नौकरी ढूंढ रहे हैं. मगर केवल निराशा ही उनके हाथ लग रही है. अब एक साल बाद उनकी स्कूल बस ड्राइवर की नौकरी लगी है.

Advertisement
post-main-image
जेम्स स्कूल बस ड्राइवर की नौकरी को मज़बूरी नहीं मौका समझते हैं. (फोटो- Linkedin/James Strawn)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जेम्स स्ट्रॉन, जो Adobe कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर क्वालिटी इंजीनियर थे, अगस्त 2025 में कंपनी द्वारा किए गए लेऑफ के बाद स्कूल बस ड्राइवर के रूप में काम करना शुरू कर चुके हैं।
  • टेक इंडस्ट्री में AI विकास बढ़ने के कारण कई बड़ी कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, जिससे जेम्स सहित कई अनुभवी इंजीनियरों को रोजगार पाने में कठिनाई हो रही है।
  • जेम्स की कहानी के बाद कई लोग टेक इंडस्ट्री में नौकरी पाने में विफल रहने की समस्या पर चर्चा कर रहे हैं और वे वैकल्पिक रोजगार विकल्प तलाशने लगे हैं।

एक अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेम्स स्ट्रॉन की कहानी टेक इंडस्ट्री की सच्चाई दिखाती है. बीते दिनों बड़ी-बड़ी कंपनियों ने हज़ारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया. वजह- AI डेवलपमेंट. लेकिन इस दौड़ में जो लोग पीछे रह गए उनका क्या हुआ? जेम्स स्ट्रॉन की कहानी इसी सवाल का जवाब है. उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि एक साल की जद्दोजहद के बाद भी उन्हें टेक इंडस्ट्री में जगह नहीं मिली. और अब उन्होंने स्कूल बस ड्राइवर के तौर पर काम शुरू किया है. हालांकि जेम्स इसे मज़बूरी नहीं एक मौका समझते हैं.  

Advertisement
Adobe ने किया लेऑफ  

जेम्स अमेरिका के कोलोराडो राज्य के ग्रेटर कोलोराडो स्प्रिंग्स इलाके में रहते हैं. उन्हें अगस्त, 2025 में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी Adobe ने नौकरी से निकाल दिया था. उन्होंने कंपनी को अपनी लाइफ के 25 साल दिए थे.

कंपनी ने लेऑफ के ज़रिए कई लोगों को नौकरी से निकाला था. जेम्स बताते हैं कि वे पिछले एक साल से टेक इंडस्ट्री में नौकरी ढूंढ रहे हैं. मगर केवल निराशा ही उनके हाथ लग रही है. उनका दावा है कि इस दौरान उन्हें भेदभाव का भी सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने पॉजिटिव नोट पर अपने नए काम के बारे में बताया. 

Advertisement
पोस्ट में क्या लिखा?

पोस्ट में लिखा,

‘मुझे ख़ुशी है कि आखिरकार मैं अपना अगला चैप्टर शुरू करने जा रहा हूं. मैं अपने ही इलाके में स्कूल बस ड्राइवर के तौर पर काम करूंगा. हां पिछली कंपनियों के मुकाबले पैसे बहुत कम हैं. लेकिन यहां बच्चे अच्छे हैं. स्टाफ अच्छा है. मैं आप सबके सपोर्ट का आभारी हूं.’

james strawn
जेम्स का लिंक्डइन पोस्ट.

उन्होंने पोस्ट के अगले पैराग्राफ में अपने पुराने एम्प्लॉयर का भी शुक्रिया अदा किया. तंज़ करते हुए लिखा, ‘अगर आप मुझे नौकरी से न निकालते तो मेरा भविष्य इतना उज्जवल नहीं होता. आपकी ही बदौलत मैं अब 40 फुट का स्कूल बस चलाऊंगा, न कि कंप्यूटर.’ उन्होंने इंडस्ट्री की बाकी कंपनियों पर भी निशाना साधा, जिन्होंने उनके मेल के जवाब नहीं दिए या उन्हें सेलेक्शन प्रोसेस के बीच में ही लटका दिया.

Advertisement

जेम्स ने अप्रैल 2000 से अगस्त 2025 तक Adobe में काम किया. वे सीनियर सॉफ्टवेयर क्वालिटी इंजीनियर के पोस्ट पर काम कर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने लगभग तीन साल Accolade में भी काम किया है. 

ये भी पढ़ें: सीईओ ने 4 मिनट में 900 लोगों की नौकरी छीनी, कंपनी ने अब उसे ही बाहर कर दिया

कमेंट सेक्शन में लोग क्या कह रहे?

जेम्स को कई लोगों ने सपोर्ट किया और इंडस्ट्री की परेशानियों पर अपनी राय रखी. कुछ यूजर ने बताया कि वो भी कई साल से काम ढूंढ रहे हैं, मगर उन्हें जॉब नहीं मिल रही. इस वजह से वे दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं.

comment
पोस्ट पर यूजर का कमेंट.

एक यूजर ने लिखा, ‘स्कूल बस चलाना Adobe में काम करने जितना ही ज़रूरी है. क्योंकि आप इसे अपनी लगन से करते हैं. कॉर्पोरेट ने आप जैसे हीरे को खोया है.’  

वीडियो: अमेरिका में पत्नी की हत्या कर के भारत में प्रेमिका को भेजी फोटो

Advertisement