हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले 25 साल के एक युवक को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में चाकू मार दिया गया. इस हमले में युवक की मौत हो गई है. मृतक के रूममेट ने परिजनों को सूचना इस वारदात की खबर दी. फ्रैंकफर्ट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. युवक की पहचान विशु शर्मा के रूप में हुई है. विशु पहले फ्रांस की मशहूर सेना ‘फ्रेंच फॉरेन लीजन’ में काम कर चुके थे. सेना छोड़ने के बाद वह जर्मनी चले गए थे और वहां डिलीवरी का काम कर रहे थे. विशु के पिता नीरज शर्मा ने बताया कि परिवार की उनसे आखिरी बार सोमवार, 10 अगस्त को बात हुई थी.
हरियाणा के लड़के की जर्मनी में चाकू मारकर हत्या, बहन से कहा था इस रक्षाबंधन गोल्ड रिंग दूंगा
Indian Killed in Germany: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले Vishu Sharma की Germany में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. विशु French Army की खास यूनिट French Foreign Legion में करीब एक साल सेवा दे चुके थे और बाद में जर्मनी के Frankfurt में डिलीवरी का काम कर रहे थे.

परिवार के मुताबिक काम पर लौटने से पहले विशु से हुई बातचीत नॉर्मल ही थी. फिर अगले दिन परिवार की उनसे कोई बात नहीं हुई. 12 अगस्त की सुबह उनकी मौत की खबर मिली. हत्या कैसे और क्यों हुई, ये अभी साफ नहीं है. तीनों हमलावरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. साथ ही विशु को चाकू मारने का मकसद भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नीरज ने बताया कि विशु नवंबर 2022 में पुर्तगाल गया था. परिवार ने एक प्लॉट बेचा और उसे पुर्तगाल भेजने में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए. इसके करीब एक साल बाद विशु फ्रांस गया. उसने छह महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग ली और फिर करीब एक साल तक फ्रेंच सेना की सबसे एलीट यूनिट्स में से एक, फ्रेंच फॉरेन लीजन जॉइन की.
ये फ्रेंच सेना के अधीन काम करने वाली एक ऐसी फोर्स है जिसमें दुनिया के 150 देशों से अधिक लोग जुड़े हुए हैं. इस सेना को कोई भी जॉइन कर सकता है. हालांकि कुछ चुनिंदा देशों को लिए पाबंदी भी है. इसकी ट्रेनिंग, दुनिया की सबसे टफ ट्रेनिंग्स में से एक है.

यह भी पढ़ें: जब हिटलर रबड़ के हथियारों से जंग हार गया
सेना छोड़ने के बाद जर्मनी गएकरीब एक साल सेवा देने के बाद विशु ने फ्रेंच फॉरेन लीजन छोड़ दी. सेना छोड़ने के बाद वो जर्मनी चले गए. यहां वे डिलीवरी के काम में लग गए. पिता के अनुसार, विशु ने अपने डिलीवरी के काम के लिए एक टीम भी बनाई थी, जिसमें कई लोग उनके अंडर में काम करते थे. परिवार के अनुसार, विशु रक्षाबंधन परिवार के साथ मनाने की योजना बना रहा था. उसकी बहन भी उसका इंतजार कर रही थी.
परिवार के मुताबिक विशु ने अपनी बहन से कहा था कि वो इस बार रक्षाबंधन पर उसे गोल्ड रिंग तोहफे में देगा. उसकी अचानक मौत से परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं, परिवार अब उसके शव को कुरुक्षेत्र वापस लाने के लिए जरूरी फॉर्मेलिटीज पूरी कर रहा है.
वीडियो: भारतीय नौसेना के तीन नए युद्धपोतों से चीन और पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन; जानिए उनकी खूबियां









