The Lallantop
Logo

Trump ने Iran के साथ खड़े देशों को दी धमकी, क्या बढ़ेगा US का दबाव?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की मदद करने वाले देशों को कड़ी आर्थिक कार्रवाई की चेतावनी दी है. आखिर ट्रंप ने क्या कहा और ईरान पर अमेरिका का दबाव कितना बढ़ सकता है, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का साथ देने वाले देशों को नई चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान को आर्थिक या किसी भी तरह की मदद देने वाले देशों को कड़ी आर्थिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े आर्थिक अभियान की बात कही और इसे "आर्थिक युद्ध और अलग-थलग करने की कार्रवाई" बताया. उन्होंने तेल की तस्करी, पैसे भेजने, जहाजों और ऐसी कंपनियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी जो ईरान की मदद कर रही हैं. ट्रंप ने अपने सहयोगी देशों से भी ईरान को अलग करने की अपील की. जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- AI से कहा वर्कर पर नजर रखो, उसने लेट आने पर एक इंसान की नौकरी खा ली

 

Advertisement

Advertisement