दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर, गुरुवार (20 अगस्त) को कुछ अलग मंजर देखने को मिला. हाई कमीशन के बाहर बने कुछ स्ट्रक्चर्स और बैरिकेड्स को हटा दिया गया. कार्रवाई के पीछे वजह बताई गई है कि ये सारे निर्माण कार्य हाई कमीशन के लिए मंजूर हुई सीमा से बाहर थे. दिलचस्प बात यह है कि तीन दिन पहले पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर एक फैसला लिया था. पाकिस्तान ने इंडियन हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हट दिए थे.
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, पाकिस्तान को मिला भारत का 'सॉलिड जवाब'
दिल्ली के चाणक्यपुरी में Pakistan High Commission के बाहर बने कई स्ट्रक्चर और बैरिकेड्स हटाए गए. इसी सप्ताह पाकिस्तान ने इंडियन हाई कमीशन के बाहर से कुछ सुरक्षा बैरिकेड्स हटाए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.

यह कार्रवाई भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के एक बयान के बाद हुई थी. दरअसल सर्गियो गोर ने अपने श्रीनगर दौरे पर जम्मू-कश्मीर को भारत का एक अहम हिस्सा बताया था. बाद में पाकिस्तानी ने गोर की टिप्पणी को लेकर अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स को इस्लामाबाद में तलब किया था.
पाकिस्तानी हाई कमीशन पर बुलडोजर एक्शनइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी हाई कमीशन पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. हाई कमीशन के बाहर की लेन में लगे स्ट्रक्चर और बैरिकेड्स को बुलडोडर से हटाया गया है. इसमें वीजा सेक्शन के पास लाइन को मैनेज करने के लिए लगाए गए स्ट्रक्चर भी शामिल थे. पाकिस्तान का हाई कमीशन साउथ दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित है.
हाई कमीशन के बाहर जो पक्की जगह थी, वहां पर मलबा, टूटी हुई मेटल की रेलिंग और गेट, मुड़े हुए मेटल फ्रेम, छत की शीट, ईंटें, कंक्रीट और प्लास्टर के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दिए. बाहरी स्ट्रक्चर के कुछ हिस्सों को गिरा दिया गया. गिराए गए हिस्सों में नालीदार छत और सफेद मेटल की फेंसिंग शामिल थी. बुलडोजर के एक्शन में सर्विस विंडो के आस-पास का हिस्सा पूरी तरह टूटा नजर आ रहा था. इस एक्शन में प्लास्टर के कुछ हिस्से टूटकर गिर गए.
(यह भी पढ़ें: गैस बंद, पानी रोका… इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को परेशान करने का खेल!)
तस्वीरों में पाक हाई कमीशन में मलबे के बीच वीजा सेक्शन दिखाई दे रहा है. इसमें ‘विंडो 1’ और ‘विंडो-5/वीजा एप्लीकेशन कलेक्शन’ लिखी हुई खिड़कियां थीं. वहीं काउंटर के आसपास टूटी हुई फेंसिंग और कंस्ट्रक्शन का सामान बिखरा पड़ा है. हालांकि, इस कार्रवाई में पाकिस्तान हाई कमीशन का मेन गेट, दीवारें, गुंबद जैसी बनावट और पाकिस्तानी निशान वाले बड़े मेटल के दरवाजे सुरक्षित हैं. कैंपस की बाहरी सीमा के कुछ हिस्सों पर कंटीले तारों की बाड़ लगी हुई भी जस की तस बनी हुई है.
वीडियो: राजधानी: 'AK-47' मुद्दे पर तेजस्वी क्यों पीछे नहीं हटने वाले?












