The Lallantop

ट्रंप ने की होर्मुज कब्जाने की बात, ईरान बोला- ‘अपनी सुरक्षा देखो, फिर फूड ट्रक में न छिपना पड़े’

Iran के एक सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की धमकी का मजाक उड़ाया है. उन्होंने ट्रंप को अपनी सुरक्षा की चिंता करने की सलाह दी. सांसद ने तुर्किए में ट्रंप को केटरिंग ट्रक में ले जाने वाली घटना का भी जिक्र किया. और क्या कहा उन्होंने?

Advertisement
post-main-image
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (दाएं). (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अメリका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान को हराने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करेंगे।
  • ईरान के वरिष्ठ सांसद इब्राहिम अजीजी ने ट्रंप के इस दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि वे तुर्की से एक कैटरिंग ट्रक में छिपकर गए थे।
  • ट्रम्प के इस बयान पर ईरान ने कड़ा विरोध जताया है और कहा कि वे धमकियों से नहीं घबराते, जिससे क्षेत्रीय तनाव में वृद्धि की संभावना बनी है।

ईरान के एक सीनियर सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ‘होर्मुज कब्जाने’ वाली धमकी का मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ‘डींगें मारने’ के बजाय अपनी सुरक्षा की चिंता करें. ईरानी सांसद ने उस घटना का भी जिक्र किया, जब तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप को एक केटरिंग ट्रक में ले जाया गया था. वाशिंगटन को शक था कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या कर सकता है.

Advertisement
ईरानी सांसद ने क्या कहा?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद की ‘नेशनल सिक्योरिटी और फॉरेन पॉलिसी कमेटी’ के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने रविवार, 16 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही. 14 अगस्त को डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को हराने के बाद वे ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को अमेरिकी इलाका घोषित कर देंगे. उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए इब्राहिम ने ‘X’ पर लिखा, 

अमेरिकी राष्ट्रपति को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बारे में अपनी डींगें हांकने के बजाय अपनी सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए. कहीं ऐसा न हो कि उन्हें किसी फूड ट्रक में छिपना पड़ जाए.

Advertisement
तुर्किए से ‘छिपकर’ निकले थे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इसी साल जुलाई में NATO समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्किए की राजधानी अंकारा पहुंचे थे. अमेरिका लौटते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी फ्लाइट बदलनी पड़ी थी. उन्हें सबके सामने ‘एयर फोर्स वन’ (बोइंग 747-8 प्लेन) में चढ़ते हुए देखा गया था. 

'द वाशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में ट्रंप को एक कैटरिंग ट्रक में एयरपोर्ट के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक ले जाया गया और फिर एक छोटे ‘C-32A’ मिलिट्री एयरक्राफ्ट में बिठाया गया. बाद में ट्रंप ने पुष्टि की कि सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी सेना की सलाह पर उन्होंने ऐसा किया था.

ये भी पढ़ें: 'होर्मुज जल्द अमेरिका का होगा...', ट्रंप के दावे पर ईरान ने तगड़ा पलटवार कर दिया

Advertisement
ट्रंप ने ‘होर्मुज’ पर दावा ठोंका

दो दिन पहले न्यूयॉर्क में बोलते हुए ट्रंप ने कहा था कि वे ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ अमेरिका का इलाका घोषित करने का प्लान बना रहे हैं. उन्होंने कहा,

"एक बार जब हम ईरान को पूरी तरह हरा देंगे, तो मैं जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी क्षेत्र घोषित कर दूंगा." 

साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना स्ट्रेट की पूरी नाकाबंदी कर रही है. डॉनल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि ईरान न तो धमकियों से डरता है और न ही ताकत के दिखावे से घबराता है. काजेम ने ‘X’ पर तंज किया कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर सिर्फ ट्वीट करके कब्जा किया जा सकता है. 

वीडियो: अमेरिका ईरान युद्ध डॉनल्ड ट्रंप के जाने तक चलेगी? आखिर क्या है IRGC का प्लान?

Advertisement