The Lallantop

'ऊप्स" - सिद्धार्थ आनंद ने साउथ इंडियन फिल्ममेकर्स को फिर ताना मार दिया!

जब तेलुगु प्रोड्यूसर नाग वामसी ने बॉलीवुड का मजाक उड़ाया था, सिद्धार्थ आनंद तब भी उनसे भिड़ गए थे.

Advertisement
post-main-image
सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सीधे तौर पर, सिद्धार्थ आनंद ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के समर्थकों और कुछ राजनीतिक बयानों पर सोशल मीडिया पर तंज करते हुए मल्ला रेड्डी के बयान पर 'Oops' लिखा।
  • यह विवाद पैन-इंडिया फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता और दक्षिण और उत्तर भारतीय फिल्म उद्योग के बीच प्रतिस्पर्धा और टकराव की स्थिति के कारण उत्पन्न हुआ है।
  • सिद्धार्थ आनंद के सोशल मीडिया कमेंट्स से तेलुगु और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बीच बहस और चर्चा बढ़ी है, जो भविष्य में भी इसी तरह जारी रहने की संभावना है।

Baahubali की सक्सेस के बाद पैन-इंडिया फिल्मों का चलन पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है. साउथ के फिल्ममेकर्स, खासकर तेलुगु इंडस्ट्री वाले, हिन्दी बेल्ट में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं. कई लोग इस बात को सेलिब्रेट करते हैं. वहीं कई नॉर्थ-साउथ की लड़ाई में एक-दूसरे पर छींटाकशी करते हैं. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले आए, जब तेलुगु मेकर्स और मिनिस्टर्स ने बॉलीवुड पर तंज कसा. ऐसे में Pathaan और King के डायरेक्टर Siddharth Anand ने उन पर एक बार फिर पलटवार किया है.

Advertisement

2023 में 'एनिमल' की रिलीज़ के वक्त रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को हैदराबाद में भी प्रमोट किया था. तब मंच पर SS राजामौली और महेश बाबू के अलावा तेलंगाना मिनिस्टर मल्ला रेड्डी भी थे. वांगा और राजामौली जैसे टैलेंट्स का ज़िक्र करते हुए मल्ला ने कहा कि मुंबई अब पुराना हो गया है. बैंगलुरु में ट्रैफिक है. लेकिन तेलुगु सिनेमा का डॉमिशन हर तरफ़ बढ़ रहा. इसलिए इंडियन सिनेमा का सेंटर पॉइंट हैदराबाद में शिफ्ट कर देना चाहिए. यही नहीं, उन्होंने रणबीर को हैदराबाद ही आ जाने की सलाह भी दी.

इस बयान को तीन साल बीत गए थे. मगर पिछले दिनों एक यूजर ने इस पर दोबारा रिएक्ट किया. उसने 'देवरा', OG, 'किंगडम', 'पेद्दी', 'द राजा साब', 'गुंटुर कारम' और 'डाकू महाराज' जैसी बिग बजट तेलुगु फिल्मों के नाम गिनाए. साथ ही कहा कि ये मूवीज़ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं. दूसरे शब्दों में उसका ये कहना था कि तेलुगु फिल्मों के डॉमिनेशन वाली बातें पूरी तरह सही नहीं क्योंकि उनकी कई बड़ी फिल्में लगातार पिटती जा रही हैं.

Advertisement

यहां तक तो फिर भी चीजें नॉर्मल थीं. मगर मामले ने आग तब पकड़ी जब देर रात सिद्धार्थ आनंद ने इस पोस्ट पर कमेंट कर दिया. उन्होंने केवल एक शब्द लिखा- Oops. ये मल्ला रेड्डी के बयान पर तंज था. वैसे तो उस यूजर ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. मगर सिद्धार्थ आनंद का कमेंट सोशल मीडिया पर हर तरफ़ वायरल हो रहा है.

siddharth anand
सिद्धार्थ आनंद का कमेंट.

वैसे ये पहला मौका नहीं, जब सिद्धार्थ ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री पर ऐसा कमेंट किया हो. दरअसल, एक बार तेलुगु प्रोड्यूसर नाग वामसी ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हवाला देकर बॉलीवुड का मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा कि जब 'पुष्पा 2' ने एक दिन में 80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, तो पूरी मुंबई यानी बॉलीवुड वाले सो नहीं पाए थे. तब सिद्धार्थ आनंद ने X पर लिखा,

"मुंबई हमेशा एक ऐसा शहर रहा है, जो कभी सोता नहीं. कोई बात नहीं. मुझे लगता है कि कुछ लोग हमारी असली मुंबई को नहीं जानते."

Advertisement
siddhartha ananad
सिद्धार्थ आनंद का कमेंट.

एक अन्य इंटरव्यू में वामसी ने कहा कि साउथ इंडियन फिल्ममेकर्स ने बॉलीवुड को ट्रांसफॉर्म किया है. इस कारण उन्हें 'बाहुबली', RRR, 'एनिमल' और 'जवान' jaisi फिल्में मिल सकीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि बॉलीवुड केवल बांद्रा और जुहू वालों के लिए फिल्में बनाता है. उनके इस बयान पर तब काफी हो-हल्ला मचा था.

siddharth anad
सिद्धार्थ आनंद का कमेंट.

बाद में जब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया, तो लोग वामसी को दोबारा ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने X पर उनका 'बॉलीवुड बांद्रा और जुहू वालों के लिए फिल्में बनाता है' वाला बयान शेयर किया. साथ ही ये पूछा कि नाग वामसी अब कहां गायब हैं. इस पर सिद्धार्थ आनंद ने फिर से उन पर तंज कसते हुए कमेंट किया- "ऐसी जगह, जहां नींद नहीं आ रही होगी." कुल मिलाकर, उनका तेलुगु इंडस्ट्री से एक अलग हिसाब-किताब चल रहा, जो अक्सर उनके कमेंट्स के जरिए सोशल मीडिया पर नज़र आता रहता है.

वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' के क्लाइमैक्स-गाने हुए लीक, तो सिद्धार्थ आनंद ने कर दी ये अपील

Advertisement