The Lallantop

इधर गोल्ड लोन बिजनेस में आदित्य बिड़ला कैपिटल ने ली एंट्री, उधर शेयर हो गए रॉकेट

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन बिजनेस में कदम रखा है. इस एंट्री के साथ कंपनी के शेयर्स में भी तेजी देखने को मिली है. कंपनी का लक्ष्य आने वाले सालों में देश भर में अपने 200 से 300 गोल्ड लोन ब्रांच खोलने का है.

Advertisement
post-main-image
कंपनी का इरादा अगले तीन साल में देशभर में लगभग 1,000 गोल्ड लोन शाखाएं खोलने का भी है (फोटो क्रेडिट: India Today )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन बिजनेस में प्रवेश करते हुए 2027 तक देशभर में 200-300 विशेष गोल्ड लोन शाखाएं खोलने की योजना बनाई है।
  • भारत में गोल्ड लोन व्यवसाय की तेजी से बढ़ती मांग और कंपनी की रिटेल व MSME लोन सेवा विस्तार की रणनीति इस कदम का मुख्य कारण है।
  • इस योजना के तहत कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करेगी और अगले तीन साल में 1,000 गोल्ड लोन शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखती है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने अपने सिक्योर्ड लोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने के मकसद से गोल्ड लोन बिजनेस में कदम रखा है. कंपनी की योजना अगले कुछ साल में देशभर में गोल्ड लोन देने वाली अलग से ब्रांच खोलने की है. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. 20 अगस्त को शुरुआती कारोबार में आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयर करीब 3% बढ़कर 408 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

Advertisement
क्या करती है आदित्य बिड़ला कैपिटल?

आदित्य बिड़ला कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली कंपनी है. इसकी गिनती देश की चुनिंदा वित्तीय सेवा देने वाली कंपनियों में होती है. यह ग्रुप की एनबीएफसी यानी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है. यह कारोबारियों को लोन, बीमा और म्यूचुअल फंड जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है.  यह कंपनी पर्सनल लोन, बिजनेस और MSME लोन के साथ-साथ होम लोन जैसी सुविधाएं भी देती है.

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड बिल में 46 पैसे नहीं चुकाए, बैंक ने 2600 गुना से ज्यादा पेमेंट चार्ज लगा दिया 

Advertisement
200-300 गोल्ड लोन की शाखाएं खुलने का लक्ष्य

बंबई शेयर बाजार में दाखिल की गई जानकारी के मुताबिक आदित्य बिड़ला कैपिटल इसके जरिए एनबीएफसी कारोबार अपने रिटेल और छोटे कारोबारियों (MSME) को लोन देगी. इसके लिए फ्रेंचाइजी की तरह काम करेंगी. कंपनी की योजना मार्च 2027 तक देशभर में 200-300 विशेष गोल्ड लोन शाखाएं खोलने की है.

इसके अलावा, कंपनी का इरादा अगले तीन साल में देशभर में लगभग 1,000 गोल्ड लोन शाखाएं खोलने का भी है. आदित्य बिड़ला कैपिटल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ (एनबीएफसी) राकेश सिंह का कहना है कि भारत में गोल्ड लोन बिजनेस काफी तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. इस वजह से कंपनी इस तरफ कदम बढ़ा रही है. उन्होंने आगे कहा कि आदित्य बिड़ला कैपिटल बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का सहारा लेगी. 

वीडियो: Trump ने Iran के साथ खड़े देशों को दी धमकी, क्या बढ़ेगा US का दबाव?

Advertisement

Advertisement