The Lallantop

दर्द के मारे सुबह सीधे खड़े ना हो पा रहे अश्विन ने कैसे झेली ऑस्ट्रेलियन बोलिंग?

पत्नी ने बताया, कैसा था अश्विन का हाल.

Advertisement
post-main-image
अश्विन ने चोटिल होने बाद भी टेस्ट के आखिरी दिन जैसा खेल दिखाया, उसकी ताराफी उनकी पत्नी ने ट्वीट करके की. इस पर अश्विन ने कहा- आंख में आंसू आ गए.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला सिडनी में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को बचा लिया. ये बचाना भी ऐसा था कि इंडियन फैंस को जीत जैसा ही लगा. रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) और हनुमा विहारी ने शानदार बल्लेबाजी की. गेंद और बल्ले का जबरदस्त संघर्ष सिडनी के ग्राउंड पर देखने को मिला. इस पूरे मैच में अश्विन की पारी इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वह हर हाल में क्रीज पर जमे रहे. कई गेंदें शरीर पर झेलीं, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा. मैच के दौरान भले ही अश्विन अपनी पसली की चोट से जूझ रहे थे लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी. मैच के बाद उनकी पत्नी ने खुलासा किया कि रात में अश्विन काफी दर्द में थे. उन्होंने ट्वीट किया,
ये इंसान पिछली रात पीठ में भारी दर्द के साथ बेड पर गया. सुबह होने पर सीधे खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, न ही झुककर अपने जूते के फीते बांध पा रहा था. मैं आश्चर्यचकित हूं कि आप यह कैसे कर पाए.
 अश्विन ने पत्नी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- 
आंसू निकल रहे हैं. इस सब में मेरे साथ बने रहने के लिए बहुत शुक्रिया.
  बता दें कि मैच के पांचवें दिन 407 रनों का बचाव करने के लिए उतरी टीम ने कमाल कर दिया. पहले ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का हौसला तोड़ा, और बाद में मैच का आखिरी सेशन अश्विन और हनुमा विहारी के नाम रहा. मैच का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर इतना भारी प्रेशर नजर आया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्लेजिंग पर उतर आए. कप्तान टिम पेन भी विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों को कुछ कुछ कहते दिखे. लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने पेन को मुंहतोड़ जवाब दिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अश्विन ने 128 गेंदों पर 39 रन बनाए, वहीं हनुमा विहारी ने 161 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर मैच को ड्रॉ कराया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement