The Lallantop

होर्मुज खुलने वाला है? डॉनल्ड ट्रंप का दावा- 'डील लगभग तय', ईरान ने भी जवाब दिया

प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपनी पोस्ट में होर्मुज को लेकर भी दावा किया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज को फिर से खोल दिया जाएगा. हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वो होर्मुज पर अपना कंट्रोल बनाए रखेगा.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने दावा किया है कि डील लगभग पूरी हो गई है (PHOTO-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका, ईरान और अन्य देशों के बीच एक समझौता लगभग तय हो गया है, जिसकी अंतिम डिटेल्स पर बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
  • यह समझौता मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने और समुद्री हमलों को रोकने के लिए बनाया जा रहा है, जिसमें इजरायल और अन्य देशों के साथ बातचीत शामिल है।
  • ईरान ने इस समझौते को युद्ध समाप्ति के रूप में स्वीकार करते हुए कहा कि होर्मुज की नाकाबंदी पर नियंत्रण अपनी तरफ बरकरार रखेगा, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर पड़ेगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान को लेकर एक दावा किया है. उनका कहना है कि ईरान से साथ उनकी डील लगभग तय हो गई है. इसके लिए उन्होंने मिडिल-ईस्ट में मौजूद देशों के अलावा इजरायल से भी बात कर ली है. ट्रम्प का कहना है कि बस डील की फाइनल डिटेल पर बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि अमेरिका, ईरान और लिस्ट में शामिल बाकी देशों के बीच एक समझौते पर मोटे तौर पर बातचीत हो चुकी है, जिसे अब अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. 

Advertisement

ट्रंप ने आगे कहा,

इसके अलावा मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ भी बातचीत हुई, जो कि वैसे ही बहुत अच्छी रही. इस सौदे के अंतिम पहलुओं और डिटेल्स पर अभी चर्चा चल रही है, और जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी.

Advertisement
trump truth social
प्रेसिडेंट ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट

प्रेसिडेंट ट्रंप ने इसे शांति से जुड़ा समझौता पत्र यानी ‘Memorandum of Understanding’ बताया, जिसे अभी भी अमेरिका, ईरान और शनिवार की बातचीत में शामिल बाकी देशों द्वारा अंतिम रूप दिया जाना बाकी है.

ईरान ने 14 पॉइंट्स वाले MoU पर क्या कहा?

ट्रंप के इस ऐलान पर कि डील ‘लगभग’ तय है, ईरान की ओर से भी जवाब आया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 

इस चरण में हमारा ध्यान इस थोपे गए युद्ध को समाप्त करने पर है. हमारा इरादा सबसे पहले 14 पॉइंट्स वाले एक समझौता ज्ञापन पर सहमत होना है. जिन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, उनका मुख्य उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना है. इसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर लड़ाई खत्म करने की बात है. इसके प्रमुख विषयों में अमेरिकी समुद्री हमलों को रोकना या जिसे वे खुद 'नेवल ब्लॉकेड' कहते हैं, इसमें ईरान की जब्त की गई संपत्तियों की रिहाई से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं.

Advertisement
होर्मुज की नाकाबंदी

प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपनी पोस्ट में होर्मुज को लेकर भी दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज को फिर से खोल दिया जाएगा. हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वो होर्मुज पर अपना कंट्रोल बनाए रखेगा. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान केवल वहां से गुजरने वाले जहाजों की संख्या को जंग से पहले के स्तर पर वापस लाने पर सहमत हुआ है लेकिन इसका किसी भी तरह से यह मतलब नहीं है कि युद्ध से पहले जैसी 'फ्री मूवमेंट' की स्थिति फिर से बहाल हो जाएगी.

वीडियो: Iran का नया ‘पावर सेंटर’ क्या है?

Advertisement