The Lallantop

हार्दिक पंड्या की कप्तानी जाएगी! MI के बैटिंग कोच ने इशारा कर दिया

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम 14 में से केवल चार मैच ही जीत पाई. पॉइंट्स टेबल पर टीम ने नौवें स्थान पर फिनिश किया.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. (Photo-PTI)

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के प्रदर्शन से ज्यादा टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल की चर्चा हुई. कप्तान हार्दिक पंड्या टीम से अलग-थलग दिखे. अब उनकी कप्तानी के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ आखिरी लीग मैच हारने के बाद MI के बैटिंग कोच कायरन पोलार्ड ने हार्दिक की कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल

इस साल मुंबई इंडियंस की टीम 14 में से केवल चार मैच ही जीत पाई. पॉइंट्स टेबल पर टीम ने नौवें स्थान पर फिनिश किया. पोलार्ड ने राजस्थान से मिली हार के बाद कहा,

लीडरशिप के नजरिए से देखें तो हार्दिक के लिए यह सीजन वैसा नहीं रहा जैसा वह खुद चाहते थे. शायद यह इस तरह का भी नहीं रहा जैसा टीम मैनेजमेंट चाहता था. लेकिन एक बात साफ है कि हमने उन्हें टीम को लीड करने और सफल होने का हर संभव अवसर देने की कोशिश की.

Advertisement

यह भी पढ़ें- हैंडशेक विवाद पर हेड की पत्नी का खुलासा, परिवार को झेलना पड़ रहा है ऑनलाइन एब्यूज 

मुंबई इंडियंस में होंगे बदलाव

पोलार्ड ने टीम के प्रदर्शन को भी खराब बताया. हालांकि, उन्होंने किसी एक को इसके लिए जिम्मेदार मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा,  

यहां बैठकर किसी एक पर दोष मढ़ने का सवाल नहीं है. जब आप हारते हैं तो आपको मिलकर इन चीजों पर काम करना पड़ता है. हार्दिक कोशिश कर रहे थे, हम सभी कोशिश कर रहे थे, लेकिन चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं. अब समय सुधार करने का है. हम बैठकर चर्चा करेंगे और देखेंगे कि टीम के लिए सबसे बेहतर क्या हो सकता है. उम्मीद है कि अगले 12 महीनों में हम और मजबूत होकर लौटेंगे.

Advertisement

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा, 

अभी इस बारे में बात करने का सही समय नहीं है. हर किसी को समय चाहिए ताकि वह शांत दिमाग से सोच सके कि आखिर हमसे कहां गलती हुई. जल्दबाजी में कोई फैसला लेना मैनेजमेंट की तरफ से गैरजिम्मेदाराना होगा.

टीम में बदलाव की संभावना पर पोलार्ड ने कहा कि फिलहाल भावनात्मक फैसले लेने का समय नहीं है. उन्होंने बताया कि टीम के कुछ पहलुओं की समीक्षा जरूर होगी. ऐसे में हार्दिक पंड्या की कप्तानी कितनी सुरक्षित है, इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

हार्दिक इस सीजन अपने बल्ले से भी ज्यादा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 10 मैचों में 206 रन बनाए. 4 मैच में वो खेल ही नहीं. मुंबई इंडियंस का टीम मैनेंजमेंट अगले सीजन से पहले उनकी कप्तानी पर कोई बड़ा फैसला ले सकता है.

वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement