The Lallantop

अमेरिका-ईरान की डील लगभग फाइनल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने पर भी आया अपडेट

US-Iran deal finalised: अमेरिकी मीडिया संस्थान न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि दोनों देशों के बीच एक ऐसे समझौते पर सहमति बनी है, जिससे मिडिल ईस्ट में शांति आ जाएगी. लेकिन समझौते पर फिलहाल बड़े नेताओं ने साइन नहीं किए हैं. अब होर्मुज खुलने की उम्मीद भी जग गई है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका और ईरान के बीच डील लगभग तय हो गई है. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में शांति लाने वाले एक समझौते पर प्रारंभिक सहमति बनी है, लेकिन अभी तक बड़े नेताओं ने इसे औपचारिक रूप से मंजूरी नहीं दी है।
  • ईरान और अमेरिका के बीच वर्षों से चल रहे परमाणु कार्यक्रम और समुद्री नाकाबंदी जैसे विवादों के कारण दोनों देशों में तनाव और आर्थिक प्रतिबंध बने हुए थे।
  • अगर यह समझौता पूर्ण रूप से लागू होता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खुल जाएगा, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति सुगम और क्रूड ऑयल की कीमतों में स्थिरता आ सकती है।

ईरान और अमेरिका के बीच कुछ चीज़ों पर बात पक्की हो गई है. उम्मीद की जा रही है कि अब जल्द ही दोनों देशों के बीच जंग रुक सकती है. अमेरिकी मीडिया संस्थान न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि दोनों के बीच एक ऐसे समझौते पर सहमति बनी है, जिससे मिडिल ईस्ट में शांति आ जाएगी. लेकिन समझौते पर फिलहाल बड़े नेताओं ने साइन नहीं किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फॉर्मैलिटीज़ पूरी होने में कुछ दिन लग सकते हैं.

Advertisement

अगर वाकई दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो जाता है, तो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ भी खुल जाएगा. होर्मुज़ बंद होने की वजह से पूरी दुनिया में कच्चा तेल महंगा हो गया है. सामान का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट रुक रहा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच समझौता, एक गुड न्यूज़ है. डील तय होने को लेकर अभी तक सरकारी मीडिया या किसी बड़े नेता ने खुलकर बात नहीं की है. रिपोर्ट के मुताबिक, नाम नहीं बताने की शर्त पर अधिकारियों ने दावा किया है कि समझौते को लेकर शुरुआती फ्रेमवर्क तैयार है. हालांकि, सब कुछ सामान्य गति से होने में थोड़ा समय लग सकता है. 

डील पर ट्रंप ने क्या कहा?  

पीस डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सुर लगातार बदलते रहे हैं. कभी वो शांति की बात करते हैं, तो कभी अगले ही दिन हमले की धमकी देते हैं. 24 मई की शाम ट्रंप ने लिखा कि डील को लेकर कोई जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी. काम धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए. ट्रंप ने लिखा,

Advertisement

‘बातचीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है. मैंने अपने अधिकारियों से कहा है कि समझौता करने में जल्दबाज़ी न करें, क्योंकि समय हमारे पक्ष में है. जब तक समझौता पूरी तरह तय, मंजूर और साइन नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज पर नाकाबंदी बनी रहेगी. अब ईरान के साथ हमारे रिश्ते बेहतर हो रहे हैं, लेकिन ईरान को ये समझना होगा कि वो परमाणु हथियार नहीं बना सकता है.’

DONALD TRUMP
डॉनल्ड ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट. 

ये भी पढ़ें: 'आई लव PM मोदी, मैं उनका फैन, भारत मुझ पर भरोसा कर सकता है,' ट्रंप ने खूब प्यार लुटाया

यूरेनियम बनेगा डील में रोड़ा? 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम (Enriched Uranium) को हटाने पर सहमत हो सकता है. लेकिन ये कैसे होगा, इस पर अभी बातचीत चल रही है. यूरेनियम वाले मुद्दे पर दोनों देशों की गाड़ी बार-बार अटकती है. ईरान इसे छोड़ना नहीं चाहता. और दूसरी तरफ अमेरिका इसे अपने कब्ज़े में चाहता है, ताकि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोका जा सके. अगर दोनों के बीच पीस डील हो जाती है तो होर्मुज़ का रास्ता साफ हो जाएगा, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यूरेनियम पर आगे चलकर बात होगी. 

Advertisement

बता दें, अमेरिका-ईरान के बीच जंग 28 फरवरी को शुरू हुई. लगभग तीन महीने के समय में कच्चा तेल हद से ज्यादा महंगा हुआ, जिसका भार आम जनता को उठाना पड़ रहा है. भारत में बीते दो हफ्ते के अंदर 4 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं. अभी तक दोनों देशों के बीच सीजफायर के बावजूद कोई डील नहीं हो पा रही थी. लेकिन अब आख़िरकार राहत की खबर आई है. 

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप के डील वाले खेल के दौरान ईरान ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया?

Advertisement