The Lallantop

रोहित शेखर की मौत के मामले में मां उज्ज्वला ने पत्नी अपूर्वा को लेकर नया खुलासा किया

पुलिस ने पत्नी अपूर्वा के साथ दो नौकरों को भी हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने आरोप लगाए कि शादी से पहले अपूर्वा का बॉयफ्रेंड भी था.
रोहित शेखर की मौत की गुत्थी में हर एक दिन नया मोड़ सामने आता जा रहा है. पहले खबर आई कि रोहित की मौत हार्ट अटैक से हुई, फिर रोहित की मां उज्जवला ने भी कहा- नैचुरल डेथ थी. उसके बाद पोस्टरमार्ट की रिपोर्ट सामने आई. जानकारी मिली कि रोहित की मौत नेचुरल नहीं थी बल्कि उनकी हत्या की गई थी. फिर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.
उसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने 20 और 21 अप्रैल के दिन रोहित के परिवार से पूछताछ की. ये पूछताछ कई राउंड में चली. पूछताछ में पुलिस को शक रोहित की पत्नी अपूर्वा पर हुआ. अब मामले में अपडेट ये है कि पुलिस ने अपूर्वा के साथ दो नौकरों को हिरासत में ले लिया है. रोहित की मां उज्जवला ने आरोप लगाए है कि अपूर्वा का परिवार उनकी संपत्ति को हड़पना चाहता था.
रोहित की मां उज्जवला ने कहा:
अपूर्वा का परिवार लालची है. मेरे दोनों बेटे रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी अपूर्वा और उसका परिवार हड़पना चाहता था, क्योंकि ये घर सुप्रीम कोर्ट से पास है, जहां अपूर्वा प्रैक्टिस करती थी. मैं शोकसभा के बाद वक्त आने पर खुलासा करूंगी. जल्द आपको सब पता चल जाएगा.
उन्होंने आगे कहा:
रोहित और अपूर्वा ने 2018 में शादी की थी. शादी के बाद दोनों के बीच किसी न किसी बात पर विवाद होता ही रहता था. शुरुआत में तो उन्होंने इस बात पर गौर नहीं किया लेकिन इसका अंत ऐसा होगा सोचा नहीं था.
रोहित शेखर अपने परिवार के साथ. (फाइल फोटो)
रोहित शेखर अपने परिवार के साथ. (फाइल फोटो)

अरोप लगने के बाद रोहित शेखर के ससुर का कहना है कि ना उनकी बेटी ने कुछ किया है और ना ही उनके परिवार की ऐसी कोई मंशा थी. यहां तक कि पति और पत्नी के बीच रिश्ते भी बिल्कुल सामान्य थे. दूसरी तरफ उज्जवला तिवारी ने रोहित के ससुर के बयान को गलत बता दिया. उन्होंने कहा:
अपूर्वा के पिता गलत बोल रहे हैं कि दोनों के बीछ कोई झगड़ा नहीं था. उनकी अक्सर लड़ाई होती थी. शादी से पहले भी अपूर्वा का बॉयफ्रेंड था. ये सारी बातें फोन कॉल की डिटेल्स आने पर पता चल जाएगी. उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि मेट्रोमोनियल साइट के जरिए रोहित और अपूर्वा की मुलाकात हुई. फिर 2018 में दोनों ने शादी कर ली. विवाद की शुरुआत यहीं से हुई.
रोहित और अपूर्वा मैट्रीमोनियल साइट से मिले थे, जिसके बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली. (तस्वीर-सोशल मीडिया)
रोहित और अपूर्वा 2017 में मैट्रीमोनियल साइट पर मिले थे.(तस्वीर-सोशल मीडिया)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के रडार पर राजीव और उसकी पत्नी कुमकुम भी है. राजीव तिवारी परिवार के ही पुराने रिश्तेदार हैं. राजीव और उसकी पत्नी कुमकुम पर शक किए जाने पर उज्जवला तिवारी ने कहा:
राजीव और कुमकुम पर किसी तरह से शक करना गलत है. वे परिवार के काफी करीबी हैं वे कभी ऐसा कर ही नहीं सकते.
अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम रोहित शेखर के घर पर मौजूद है और लगातार छानबीन कर रही है. रोहित शेखर की मौत की खबर 16 अप्रैल को आई थी. जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि रोहित की मौत 15-16 अप्रैल की रात डेढ़ बजे के करीब हुई थी. पुलिस पोस्टमार्ट रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही सभी से लगातार पूछताछ कर रही है.
रोहित शेखर उत्तप्रदेश उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे थे. 53 साल कांग्रेस नेता रहे एनडी तिवारी ने साल 2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी. उस वक्त खबरें चली थी बेटे का फ्यूचर बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था. रोहित शेखर ने पिता एनडी तिवारी से कानून लड़ाई लड़ी थी. कई साल केस चलने के बाद एनडी ने रोहित को अपना बेटा माना था. जिसके बाद 2018 में एनडी तिवारी की मौत हो गई थी.


Advertisement
Advertisement