The Lallantop

गुरपतवंत सिंह पन्नू केस: निखिल गुप्ता को अमेरिका जाना ही होगा! अब तो चेक कोर्ट ने भी मुहर लगा दी

Nikhil Gupta पर USA ने Gurpatwant Singh Pannun की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. Czech Republic की पुलिस ने गुप्ता को गिरफ्तार किया था.

Advertisement
post-main-image
निखिल गुप्ता को अमेरिका भेजा जाएगा. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

हाल ही में अमेरिका ने एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता (Nikhil Gupta) पर खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था. चेक रिपब्लिक की सरकार ने निखिल गुप्ता को गिरफ्तार किया था. चेक रिपब्लिक ने गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण करने की बात कही थी. अमेरिका में इस मामले में निखिल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा चलना है. गुप्ता ने अपने अमेरिका प्रत्यर्पण के खिलाफ चेक गणराज्य की अदालत में याचिका दायर की थी. अदालत में गुप्ता की याचिका खारिज हो गई. इसके बाद चेक गणराज्य ने कहा है कि गुप्ता के अमेरिका प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ीं दिव्या ए और रितिका चोपड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राग में जिला न्यायालय और प्राग की अदालत ने गुप्ता के प्रत्यर्पण का फैसला सुनाया था. 22 मई को यहां की शीर्ष अदालत ने निचली अदालतों के फैसलों को बरकरार रखा. चेक न्याय मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया है कि शीर्ष न्यायालय का ये फैसला अंतिम है. और आगे अपील की कोई गुंजाइश नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'पन्नू की हत्या की साजिश पर हम गंभीर, भारत भी...', अमेरिका की ये नसीहत बवाल ना करा दे

Advertisement

चेक न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता मार्केटा एंड्रोवा ने कहा है कि अब इस मामले को अंतिम निर्णय के लिए चेक न्याय मंत्री के पास भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रत्यर्पण के सभी मामलों को बिना किसी देरी के आगे बढ़ाया जाएगा. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि चेक न्याय मंत्री के निर्णय लेने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है.

हालांकि, शुरूआत में,चेक गणराज्य की शीर्ष अदालत ने गुप्ता के प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाले निचली अदालतों के फैसलों पर रोक लगा दी थी. कहा गया था कि अगर इस कार्रवाई में देरी होती है तो इससे जनहित को कोई खास नुकसान नहीं होगा.

52 साल के निखिल गुप्ता को 30 जून को 2023 को चेक रिपब्लिक की सरकार ने पकड़ा था. अमेरिकी अफसरों ने निखिल और एक अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप लगाए. अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के आरोप हैं कि उन्होंने पन्नू की हत्या के लिए अमेरिका में किसी को सुपारी दी थी. अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने निखिल गुप्ता पर पैसों के लिए हत्या करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. इस मामले में कम से कम 10 साल की सजा का प्रावधान है.

Advertisement

वीडियो: पन्नू की हत्या की साजिश में 'RAW अधिकारी का हाथ', अब आया भारत का जवाब

Advertisement