The Lallantop

'पीएम मोदी यूपी के 4 हिस्से करेंगे', CM योगी के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में यूपी को पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश में बांटा जाएगा और पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज से होगा.

Advertisement
post-main-image
ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के विभाजन का मुद्दा फिर छेड़ दिया है. (Courtesy- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश को चार भागों में बाँटने की घोषणा ओम प्रकाश राजभर ने की है, जिसमें पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर के परिवार से होगा।
  • ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि इस विभाजन की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातिवार जनगणना कराने के बाद क्रियान्वित की जाएगी।
  • जातिवार जनगणना के बाद उत्तर प्रदेश के विभाजन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे चार नए प्रदेश बनेंगे और इससे संबंधित राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ सामने आ सकती हैं।

‘उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाएगा. और जब ये बंटवारा हो जाएगा. तब पूर्वांचल का जो पहला मुख्यमंत्री होगा, वह ‘राजभर का बेटा’ होगा.’ ये दावा योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का है.

Advertisement

ओपी राजभर के दावे के मुताबिक, उनसे बंटवारे की ये बात खुद ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ ने कही है. जातिवार जनगणना भी पीएम मोदी इसीलिए करा रहे हैं ताकि यूपी को चार भागों में बांटने में कोई दिक्कत न हो. राजभर ने अंबेडकरनगर की एक रैली में अपने समर्थकों से पूछा कि वो बताएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर भरोसा करना है या समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के लोगों पर करना है?

राजभर ने क्या कहा?

ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक मुखिया हैं. सबसे पहले वह बसपा में थे. बाद में राजभर वोटों के आधार पर खुद की पार्टी बना ली. 2022 के यूपी चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़े. चुनाव में सपा की हार के बाद उनका साथ छोड़ दिया. बाद में एनडीए के साथ आकर योगी सरकार में मंत्री बन गए.

Advertisement

रविवार, 20 सितंबर को ओम प्रकाश राजभर अंबेडकरनगर जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी कथित बातचीत का एक ऐसा ब्योरा दिया कि यूपी के विभाजन का एक पुराना और बहुत बड़ा मुद्दा फिर से लोगों की चर्चाओं में जिंदा हो गया. राजभर ने कहा, 

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का चार भागों में बंटवारा होगा. जिस दिन पूर्वांचल राज्य अलग होगा. सबसे पहले मुख्यमंत्री कोई होगा तो राजभर का बेटा मुख्यमंत्री पूर्वांचल का होगा.

यूपी के बंटवारे के बाद चार प्रस्तावित प्रदेशों का नाम भी राजभर ने बताया. उन्होंने कहा

Advertisement

जब उत्तर प्रदेश का बंटवारा होगा तो पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, हरित प्रदेश राज्य बनेंगे. पूर्वांचल में सबसे ज्यादा वोट राजभर जाति का है. इस नाते पूर्वाचल का पहला सीएम राजभर होगा.

PM मोदी से बातचीत का जिक्र

राजभर ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 27 प्रतिशत कोटे के भीतर आरक्षण पर चर्चा की थी. उन्हें आश्वासन दिया गया कि जाति जनगणना के बाद ऐसा किया जाएगा. राजभर ने कहा, 

मैं इस बात को लेकर प्रधानमंत्री (मोदी) जी के यहां गया था. उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश जी आपकी बात जायज है. लेकिन कुछ लोग विरोध कर रहे हैं. हमने कहा उसका रास्ता आप बताइए. उन्होंने (पीएम ने) जवाब दिया कि ओम प्रकाश राजभर मैं जातिवार जनगणना करा देता हूं. जब जातियों की गिनती हो जाएगी. तब इसके बंटवारे में कोई दिक्कत नहीं होगी. हम जातिवार जनगणना के बाद बंटवारा कर देंगे. 

ये भी पढ़ेंः यूपी में तीन लोग जलती चिता पर मुर्गा पका रहे थे, खाने से पहले ही पकड़े गए

राजभर ने आगे कहा कि यह बात देश के प्रधानमंत्री ने कही है. अब उन पर भरोसा करें कि ये जो सपा-बसपा या कांग्रेस के लोग घूम रहे हैं, उन पर विश्वास करें.

वीडियो: ‘TMC’ नाम और चुनाव चिह्न किया गया फ्रीज, दोनों गुटों को क्या मिला?

Advertisement