The Lallantop

दिल्ली यूनिवर्सिटी में झगड़े के बाद 19 साल के छात्र की चाकू गोदकर हत्या

आर्यभट्ट कॉलेज की घटना. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी कॉलेज के ही दूसरे स्टूडेंट हैं (फोटो- आज तक)

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट कॉलेज में एक छात्र की सरेआम चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस के पास ही बीए फर्स्ट ईयर के छात्र निखिल चौहान का कुछ स्टूडेंट के साथ झगड़ा हुआ. मामला इतना बिगड़ा कि आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू मार दिया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन थोड़ी देर उसे मृत घोषित कर दिया गया. निखिल की उम्र सिर्फ 19 साल थी. आरोपी इसी कॉलेज के छात्र हैं.

Advertisement

आज तक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का रहने वाला था. स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से वो पॉलिटिकल साइंस में बीए कर रहा था. हत्या करने वाले छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने निखिल की दोस्त के साथ बदतमीजी की थी. इसी बात पर निखिल की उनसे बहस हुई. हालांकि निखिल के पिता ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनको खोजा जा रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि निखिल और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था. निखिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस हत्याकांड के बाद दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है. AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्विटर पर लिखा कि दिल्ली में क़ानून का डर समाप्त हो गया है. सबको पता है, दिल्ली पुलिस सिर्फ़ राजनैतिक लोगों पर झूठे केस बनाने के काम आ रही है. बृजभूषण जैसों को बचाने के काम में लगी है. पुलिस वाले क्या करें? वही करेंगे जो LG साब करवाएंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान की है. आरोपियों के खिलाफ एक केस भी दर्ज किया गया है.

वीडियो: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई बेटी तो पिता फफक कर क्यों रो पड़े?

Advertisement

Advertisement