The Lallantop

ब्रिटिश पायलटों ने भारत में खाना खाकर उड़ान भरी, 30 हजार फीट पर तबीयत बिगड़ गई

Hyderabad London flight: हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में एक साथ तीनों पायलट्स की तबीयत बिगड़ गई. विमान आसमान में करीब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर था. इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. हालांकि, फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई.

Advertisement
post-main-image
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक साथ तीन पायलट हुए बीमार. (फोटो: Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA276 में 30,000 फीट की ऊंचाई पर तीन पायलटों की तबीयत अचानक खराब हो गई, लेकिन केबिन क्रू ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की।
  • तीनों पायलटों की तबीयत खराब होने का कारण फूड पॉयजनिंग माना जा रहा है, जो हैदराबाद के एक ही होटल में लिए गए नाश्ते और बोतलबंद पानी से जुड़ा हो सकता है।
  • ब्रिटिश एयरवेज ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और संबंधित पायलटों से मेडिकल सैंपल लेकर बीमारी की असली वजह पता करने की कोशिश कर रही है।

विमान में सफर करते हुए यात्री हर मुश्किल के लिए पायलट्स और केबिन क्रू मेंबर्स की ओर ही उम्मीद की नजर से देखते हैं. जरा सोचिए, फ्लाइट 30 हजार फीट की ऊंचाई पर बादलों के बीच हो और अचानक पता चले कि विमान के 3 पायलट्स की तबीयत बिगड़ गई है. ऐसी स्थिति में क्या होगा? यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत है. हैदराबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में ऐसा हुआ. हालांकि, राहत की बात यह है कि विमान की सेफ लैंडिंग हुई और किसी तरह का कोई और नुकसान नहीं हुआ.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद से लंदन की ब्रिटिश एयरवेज की इस फ्लाइट में 3 पायलट्स थे. उनमें से एक पायलट को खाने की वजह से फूड प्वाइजनिंग हो गई. घटना ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA276 में हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों पायलट ने हैदराबाद के एक ही होटल के लाउंज में नाश्ता किया था. इसके बाद कंपनी की ओर से मिलने वाले बोतलबंद पानी (सील्ड वॉटर पैक) से पानी पीया था.

British Airways की फ्लाइट में हुई घटना

फ्लाइट आसमान में (30,000 फीट की ऊंचाई पर) उड़ान भर रही था. इसी दौरान एक पायलट की तबीयत काफी बिगड़ गई. इसके बाद बाकी दोनों पायलट्स ने मोर्चा संभाला. हालांकि, उन दोनों को भी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होती रही. राहत की बात यह है कि दोनों पायलट ने विमान ठीक तरीके से लैंड करा दिया. इसके बाद जिस पायलट की तबीयत ज्यादा खराब थी उसे हीथ्रो एयरपोर्ट पर तत्काल मेडिकल सहायता दी गई. लैंडिंग के बाद उन्हें तुरंत ऑक्सीजन और दूसरी मेडिकल केयर दी गईं. ब्रिटिश एयरवेज अब इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक दिन में एयर इंडिया की 7 फ्लाइट रद्द, 6 विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर हैं

एयरलाइंस ने जारी किया बयान, जांच के आदेश

एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, ‘अपने सहयोगियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है. जहां हमारे क्रू के ठहरने का इंतजाम किया गया था, हम वहां के इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं. अब तक की जांच में बीमारी से जुड़ी कुछ अलग-अलग रिपोर्ट्स आई हैं. तीनों पायलट्स ने एयर सेफ्टी रिपोर्ट्स (Air Safety Reports) दाखिल की हैं. बीमारी की असल वजह तक पहुंचने के लिए उनसे डॉक्टर्स को अपना मेडिकल सैंपल देने के लिए भी कहा गया है.’

वीडियो: मुंबई में सीजेपी प्रदर्शन में शामिल छात्र को धमकी देने वाले सिपाही पर क्या कार्रवाई हुई?

Advertisement

Advertisement