The Lallantop

हरभजन ने 'मुर्गा चोर एयर होस्टेस' का जो वीडियो शेयर किया, उस पर उन्हें शर्म आनी चाहिए

ट्वीट करने से पहले एक बार देख तो लिया होता टर्बनेटर.

Advertisement
post-main-image
हरभजन सिंंह को ये ट्वीट नहीं करना चाहिए था.
इंडिया में भगवान के बाद सबसे ज्यादा किसी की पूजा होती है, तो वो है क्रिकेट और क्रिकेटर. ऐसे ही क्रिकेटर हैं हरभजन सिंह, जिनके चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है. उनके चाहने वाले उन्हें टर्बनेटर के नाम से उन्हें बुलाते हैं. क्रिकेट में धमाल मचाने वाले इस टर्बनेटर ने अब एक ऐसा काम कर दिया है जिसपर उन्हें शर्म आनी चाहिए. Harbhajan1 दरअसल 12 जनवरी की शाम को हरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @harbhajan_singh से एक वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो हवाई जहाज का है. इसमें एक एयर होस्टेस खाने की प्लेट से खाना लेकर खा रही है. हरभजन ने लिखा है कि अगली बार जब आपको हवाई यात्रा के दौरान चिकन कम खाने को मिले तो इसकी वजह ये नहीं है कि कंपनियां कटौती कर रही हैं. इसकी वजह कुछ दूसरी हो सकती है. हरभजन का ट्वीट देखिए- इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हरभजन सिंह ने ये साबित करने की कोशिश की है कि एयर होस्टेस लोगों को दिया जाने वाला खाना चुराकर खा रही थी. पहली नज़र में भले ही ऐसा लगता तो, लेकिन ये गलत है. ये मामला 30 नवंबर का है. बीजींग न्यूज़ के मुताबिक ये वीडियो उरुमकी फ्लाइट का है, जिसे 30 नवंबर को बनाया गया था. ये वीडियो फ्लाइट के यीनचुआन एयरपोर्ट पर लैंड होने से 45 मिनट पहले बनाया गया था. कंपनी की ओर से बताया गया कि प्लेन के सभी लोगों ने खाना खा लिया था. खाने की 15 प्लेट बची हुई थी. अब किसी को खाना नहीं खाना था और फ्लाइट के लैंड होने में 45 मिनट की देर थी. ऐसे में एयर होस्टेस ने बचे हुए खाने में से एक प्लेट से खुद के लिए खाना ले लिया. कंपनी ने कहा है कि एयर होस्टेस खाने की प्लेट से खाना नहीं चुरा रही थी. इसका वीडियो उसके ही साथी ने बनाया था और इसका मकसद सिर्फ मनोरंज था. उसने ये वीडियो ट्विटर की तरह ही एक दूसरी माइक्रोब्लॉगिंग साइट WEIBO पर पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया. 7 दिसंबर को फ्लाइट को चलाने वाली कंपनी उरुमकी एयरलाइंस ने कहा कि वीडयो में दिख रही एयर होस्टेस उसकी कर्मचारी है, जो बचा हुआ खाना खा रही थी. हालांकि कंपनी ने ये भी कहा कि फ्लाइट में खाना खाकर एयर होस्टेस ने कंपनी के नियम तोड़े हैं. इसलिए उसे सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच की जा रही है. इसको लेकर WEIBO पर खूब बहस हुई थी. flight अब जब इस बात को बीते हुए डेढ़ महीने का वक्त हो गया है, तो पता नहीं हरभजन सिंह को क्या सूझी कि उन्होंने ये वीडियो पोस्ट कर दिया. हरभजन सिंह को पता है कि उनके करोड़ों लोग चाहने वाले हैं. देश-दुनिया में उनके प्रशंसक हैं. उनके कहे और किए का लोगों पर असर पड़ता है. ऐसे में उन्हें कुछ भी कहने और करने से पहले तथ्यों को ज़रूर ध्यान में रखना चाहिए. एक एयरलाइन की एयरहोस्टेस को मुर्गा चोर बताकर हरभजन ने गलत किया है और उन्हें अपने किए पर उस एयर होस्टेस से माफी मांगनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: डिटर्जेंट फांकते हुए वीडियो क्यों शेयर कर रहे हैं लोग? पाकिस्तान की टीम के 6 बैट्समैन 10 के अंदर आउट, बाकी सब 20 के अंदर! देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदी वो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं BCCI की ये बात मान लेती टीम इंडिया तो हम पहला टेस्ट जीत सकते थे इंडिया मैच हार गई लेकिन साहा ने धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया इस तिकड़म के ज़रिये बैन के बावजूद IPL में खेलेंगे यूसुफ़ पठान वीडियो में देखिए जब बेबी डॉल वाले मीत ब्रदर्स कोहली के हमशक्ल से मिले
   

Advertisement
Advertisement