The Lallantop

‘अमेरिका ने हमला किया, हम युद्ध में हैं’, डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार

US Canada Trade War: अमेरिका की तरफ से थोपे गए 50% Tariff से कनाडा झुकने को तैयार नहीं है. पीएम Mark Carney ने कहा कि उन्होंने पहले ही वॉर्निंग दी थी कि अमेरिका, कनाडा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, ताकि उसे कब्जा सके. पीएम कार्नी ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा.

Advertisement
post-main-image
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी (बाएं) अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (दाएं) पर भड़के. (स्क्रीनग्रैब: YT Mark Carney | White House)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में कनाडा ने अमेरिकन सामानों पर नया टैरिफ लगाकर ट्रेड युद्ध की घोषणा की है।
  • अमेरिका ने कनाडा के सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया और कनाडा ने जवाबी टैरिफ लगाने का निर्णय लिया।
  • इस व्यापार युद्ध के कारण कनाडा और अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक प्रभाव पड़ेंगे और कनाडा ने 8 सितंबर से लागू होने वाले टैरिफ के साथ जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनका देश अब 'युद्ध' में है. निशाना अमेरिका की तरफ है. कनाडाई शहरों पर अमेरिका की तरफ से कोई मिसाइल या ड्रोन नहीं दागे जा रहे, क्योंकि यह खालिस 'व्यापार युद्ध' है. यानी 100 फीसद 'ट्रेड वॉर'. डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार, 22 अगस्त को कनाडा के सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इससे तिलमिलाए कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पलटवार करते हुए अमेरिका पर नया टैरिफ ठोक दिया.

Advertisement
क्या बोले कनाडा के प्रधानमंत्री?

अमेरिका के नए टैरिफ ऐलान के बाद 22 अगस्त को प्रधानमंत्री मार्क कार्नी टीवी पर आए. उन्होंने कनाडा और अमेरिका की ट्रेड डील पर चल रही बातचीत के बारे में जनकारी दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ ट्रेड वॉर की शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने 'डॉलर-फॉर-डॉलर' जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया. अमेरिका पर थोपा गया कनाडा का नया टैरिफ 8 सितंबर से लागू होगा. इससे डेयरी, स्टील, घरेलू सामान, खेती के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और पल्प और पेपर जैसे कई सेक्टर के अमेरिकी सामानों पर असर पड़ेगा.

Advertisement

दूसरी तरफ, कनाडा पर अमेरिका के नए 50 फीसदी टैरिफ से कनाडा से अमेरिका को होने वाले सालाना एक्सपोर्ट का लगभग 5 फीसदी हिस्सा प्रभावित होगा. इसमें हॉकी स्टिक और टंग डिप्रेसर से लेकर इंडस्ट्रियल सामान तक शामिल हैं.

क्यों बोले कनाडा युद्ध में है?

पीएम मार्क कार्नी से सवाल किया गया कि 'कनाडा पर हमला' और 'कनाडा युद्ध में है' जैसे आक्रामक शब्दों का दावा क्यों किया जा रहा है? इस पर प्रधानमंत्री कार्नी ने जवाब दिया,

"क्योंकि हम पर हमला हुआ है. जब आप पर हमला होता है तो आप युद्ध में होते हैं. हम पर हमला हुआ है. अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया. हमने तब तक इंतजार किया जब तक अमेरिका ने इन तथाकथित टैरिफ को असल में लागू करने का फैसला नहीं किया."

Advertisement

उन्होंने दावा किया, "हमारे पास रिजर्व हैं. हमारे पास मजबूती है. हमारे पास प्लान है. हमारे पास फोकस है. हम जवाब देंगे."

यह भी पढ़ें: अमेरिका कर रहा था कनाडा के पीछे हटने का दावा, मार्क कार्नी ने धागा खोल दिया

'कनाडा के लोग झुकते नहीं'

अमेरिका की तरफ से थोपे गए टैरिफ से कनाडा झुकने को तैयार नहीं है. पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि उन्होंने पहले ही वॉर्निंग दी थी कि अमेरिका, कनाडा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, ताकि अमेरिका, कनाडा का मालिक बन सके. पीएम कार्नी ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि कनाडा के लोग मौसम के आगे नहीं झुकते. हम उसी में जीते हैं. पीएम कार्नी ने दावा किया कि कनाडा मजबूत हो रहा है और अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है.

वीडियो: ट्रंप का कनाडा पर हमला, ‘गोल्डन डोम’ और चीन से रिश्तों को लेकर चेतावनी

Advertisement