The Lallantop

महाराष्ट्र पहाड़ी हादसा: घुटनों पर बैठ मां ने लगाई थी गुहार, हादसे से पहले का वीडियो रुला देगा!

Maharashtra के छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से गिरकर एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. दर्दनाक हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है. मां घुटनों के बल बैठकर बेटे से मिन्नतें करती रही, पर वह नहीं माना.

Advertisement
post-main-image
घटना का वीडियो सामने आया है. (फोटो: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 18 वर्षीय कुणाल चांदगुडे के पहाड़ी से गिरने के बाद, उनके पिता मुरलीधर और मां संगीता ने भी उसी स्थान से कूदकर आत्महत्या कर ली।
  • कुणाल की महंगे iPhone की मांग को माता-पिता ने पूरा नहीं किया था, जिसके कारण वह तिसगाव इलाके के पहाड़ पर जाकर खड़ा हो गया और परिवार तथा गांव के लोग उसे मनाने गए।
  • पुलिस और अग्निशमन दल ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की थी, लेकिन पिता-पुत्र के गिरने के बाद मां ने भी आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिवार की मौत हुई।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. संगीता चांदगुडे ने अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते हुए देखा. इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को मनाने की तमाम कोशिशें की थीं. एक वक्त ऐसा भी आया, जब हारकर वे घुटनों के बल बैठ गईं और बेटे के सामने झुककर उससे मिन्नते करने लगीं. लेकिन बेटा फिर भी पीछे नहीं हटा. घटना का वीडियो सामने आया है.

Advertisement

18 साल के कुणाल चांदगुडे के पहाड़ी से कूदने से ठीक पहले उसकी मां और दूसरे लोगों ने उसे मनाने की बहुत कोशिशें की. बताया जा रहा है कि कुणाल महंगे iPhone की जिद पर अड़ा था. तीन मिनट से ज्यादा लंबे एक वीडियो में, मां संगीता पहाड़ी के निचले हिस्से पर कुणाल के पास खड़ी दिख रही हैं और बार-बार उससे बात कर रही हैं. बातचीत के दौरान कुणाल उन्हें जवाब भी देता है. वीडियो में दिख रहा है कि पास खड़े दूसरे लोग भी उसे किनारे से दूर हटने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं.

एक समय पर संगीता घुटनों के बल बैठ जाती हैं और कुणाल के सामने झुककर उससे मिन्नतें करती हैं. हालांकि, वह नहीं मानता है. कुछ देर बाद उसके पिता मुरलीधर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी वक्त दोनों नीचे गिर गए. संगीता को यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भी पहाड़ी से कूदकर अपनी जान ले ली. 

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अगस्त को संगीता का 18 साल का बेटा कुणाल चांदवडे आत्महत्या करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा था. माता-पिता समेत गांव के लोग और पुलिस वाले उसे समझा रहे थे, ताकि वह नीचे उतर आए. लेकिन उसने किसी की एक ना सुनी. उसके पिता मुरलीधर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन उसी वक्त दोनों नीचे गिर गए. पति और बेटे की मौत संगीता से सहन नहीं हुई. उन्होंने भी उसी जगह से कूदकर जान दे दी.

कुणाल को iPhone चाहिए था

यह परिवार सतारा इलाके में रहता था. पुलिस ने बताया कि कुणाल को फोन चाहिए था, जो माता-पिता ने उसे नहीं दिलाया. इससे नाराज होकर वह तिसगाव इलाके के खवड्या पहाड़ के किनारे जाकर खड़ा हो गया. जब माता-पिता को इसकी जानकारी मिली, तो वह भी उसे समझाने के लिए पहाड़ पर चले गए. सुबह 10 बजे से उसे रोकने-समझाने के लिए गांववाले, सरपंच, माता-पिता कोशिश कर रहे थे. गांव के सरपंच ने मृतक को iPhone का भी लालच दिया. मगर वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे. उन्होंने पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछा दिया. ताकि युवक गिरे तो उसे बचाया जा सके. पहाड़ की चोटी पर खड़ा युवक, बार-बार अपनी दिशा बदल रहा था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: नाराज बेटे को बचाने की कोशिश में मां-बाप भी पहाड़ से गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत

कुछ ही मिनट में पूरा परिवार खत्म

करीब 1 बजे नीचे खड़े हुए पिता मुरलीधर भी पहाड़ पर कुणाल को समझाने चले गए. मगर उसने पिता की भी एक ना सुनी. जब कुछ नहीं हुआ, तो वे कुणाल को पकड़ने लगे, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और पिता-पुत्र दोनों ही पहाड़ से नीचे गिर गए. पहाड़ के नीचे एक नुकीला और कटीला पत्थर था, जहां गिरने के बाद दोनों की मौत हो गई.

यह देख मां संगीता से सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भी अपनी जान ले ली. कुछ ही मिनटों में पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार के दूसरे रिश्तेदारों से भी संपर्क किया जा रहा है. 

वीडियो: पुणे में 3 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले बुजुर्ग को मौत की सजा

Advertisement