The Lallantop

आगरा में सूटकेस में मिली सिरकटी लाश की हुई पहचान, चेन्नई से लेकर ओडिशा तक जुड़ा हत्याकांड!

तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मिले लाल सूटकेस से महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी. पुलिस ने चेन्नई CCTV फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान की है, दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं और उनकी तलाश में तीन टीमें भेजी गई हैं.

Advertisement
post-main-image
आगरा में महिला की लाश सूटकेस में मिली. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी के अंदर सूटकेस में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें ओडिशा भेजी गई हैं।
  • 6 अगस्त 2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक लाल सूटकेस से महिला का टुकड़े-टुकड़े शव मिला था, जिससे पुलिस ने जांच शुरू की और चेन्नई रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों को खोजा।
  • पुलिस की जांच से मृतका हैदुल निशा की पहचान हुई है और अगले कदम के रूप में संदिग्ध दंपती के गिरफ्तारी के लिए ओडिशा में सक्रिय टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी के अंदर सूटकेस में महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली है. आगरा में जो सूटकेस मिला था, उसी तरह का बैग ले जाते हुए चेन्नई रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध दिखे हैं. उनकी पहचान कर ली गई है. दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें ओडिशा भेजी हैं. सूटकेस में मिले शव की महिला की पहचान नाम हैदुल निशा के तौर पर हुई है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद हत्या के तरीके के बारे में और जानकारी मिल पाएगी.

Advertisement
क्या है मामला

तारीख 6 अगस्त 2026. जगह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन. तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में कुछ लोगों ने एक लाल सूटकेस देखा, जिससे भयंकर बदबू आ रही थी. सूटकेस कुछ उभरा हुआ भी दिख रहा था. इसके अंदर क्या होगा, कोई अंदाजा भी नहीं लगा पा रहा था. ट्रेन में बैठे यात्रियों को मामला कुछ गड़बड़-सा लगा. उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. रेलवे अधिकारियों ने पुलिस को खबर किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस को ट्रेन से उतारा. बैग खोलकर देखा तो अंदर एक महिला की टुकड़े-टुकड़े सिर कटी लाश पड़ी थी.

तब तो शव को देखकर ये भी पता नहीं लगाया जा सकता था कि ये लाश महिला की है या पुरुष की. ये शव कहां का है, किसका है, किसने हत्या की है. इस तरह के सारे सवालों के कोई जवाब नहीं थे. जवाब खोजना भी मुश्किल काम लग रहा था. तभी पुलिस को बैग से ही एक अहम सुराग हाथ लगा. जिस पॉलिथीन से शव को लपेटा गया था, उस पर चेन्नई लिखा था. फिर क्या था. पुलिस को शहर का नाम पता चला तो एक टीम वहां पहुंच गई. रेलवे स्टेशन के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले. 

Advertisement
तमिलनाडु पुलिस की मदद से सुलझा मामला

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस की मदद से आगरा की रेलवे पुलिस ने चेन्नई सेंट्रल और गुडुवनचेरी में 350 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इस दौरान एक फुटेज मिला, जिसमें एक पुरुष और एक महिला सूटकेस लेकर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन तक जाते दिख रहे हैं. वो ट्रेन में भी चढ़ते हुए देखे गए. ट्रेन में चढ़ने के कुछ देर बाद वो उससे उतर गए और ऑटो रिक्शा पकड़कर स्टेशन से बाहर चले गए. पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने अपने साथ लाए लाल सूटकेस को तमिलनाडु एक्सप्रेस के अंदर छोड़ दिया.

गहन जांच के बाद पुलिस ने शव की भी शिनाख्त कर ली है. साथ ही दोनों संदिग्धों का भी पता लगा लिया है. शव मिलने के 15 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान हैदुल निशा के रूप में हुई है. वह तमिलनाडु के परमाकुडी की रहने वाली थी. चेन्नई स्टेशन पर जो दो संदिग्ध दिखे, वो दंपती बताए जा रहे हैं. उनकी भी पहचान हो गई लेकिन हत्या का मकसद और तरीका अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध ओडिशा के रहने वाले हैं. संदिग्धों की पहचान मानिक उद्दीन लस्कर और भगमती माजिक है. 

ये भी पढ़ेंः मोबाइल चोरी को लेकर बवाल, नॉर्थ ईस्ट और स्थानीय छात्राओं के बीच चले लात जूते और डंडे

Advertisement

सूटकेस से मिले सुराग के आधार पर पुलिस गुडुवांचेरी के मस्जिद स्ट्रीट के पास संदिग्धों के किराए के मकान तक भी पहुंच गई. मकान बंद मिलने पर पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि ओडिशा की दो महिलाएं और एक पुरुष वहां रह रहे थे. इसके बाद संदिग्धों की पहचान के लिए गठित स्पेशल टीमों ने उनके मोबाइल फोन सिग्नल ट्रैक किया. पता चला कि दोनों ओडिशा भाग गए हैं. दंपती को पकड़ने के लिए ओडिशा में तीन टीमें भेजी गई हैं. 

वीडियो: क्या दिल्ली पुलिस ने तहसीन पूनावाला को हाउस अरेस्ट किया?

Advertisement