लेकिन नौकरी मिली विधायक जी के दसवीं पास बेटे को. जी हां. जिन 18 लोगों को सरकारी नौकरी बख्शी गई है, उनमें जमवा रामगढ़ से भाजपा विधायक जगदीश नारायण मीणा के बेटे रामकृष्ण मीणा का नाम बारहवें नंबर पर है. इसी वजह से अब बवाल कट रहा है.
इस BJP MLA का बेटा एग्ज़ाम पास कर के चपरासी बन गया है
''बिना अपने पिता की अप्रोच के किया ये कारनामा. कहां मिलते हैं अब ऐसे राजनेता ! ''
Advertisement

जमवा रामगढ़ से भाजपा विधायक जगदीश नारायण मीणा. इनके बेटा बहुत प्रतापी है.
बेपढ़े, पढ़े-लिखे, बेरोज़गार और (प्राइवेट) नौकरीपेशा - सब के सब अगर समान रूप से किसी एक चीज़ के पीछे पड़े हैं तो वो है सरकारी नौकरी. क्योंकि इस नौकरी का प्रताप ही ऐसा है. इसलिए जब राजस्थान के नए बने विधानसभा सचिवालय में चपरासी के 18 पदों के लिए भर्ती खुली, तब साढ़े बारह हज़ार लोगों ने इंटरव्यू दिए. मन ही मन कसमें खाई कि एक बार चपरासी बना दो, ज़िंदगी भर याद रखेंगे. नौकरी के लिए शर्त थी कि आप कम से कम पांच जमात पढ़े हों. बावजूद इसके, इन कसमों को खाने वालों में कम से कम एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, 23 वकील, 129 इंजीनियर और 393 मास्टर ऑफ आर्ट्स थे.
Advertisement

राजस्थान विधानसभा. इसी के सचिवालय के लिए चपरासी भर्ती किए जा रहे थे.
' इसे मात्र एक संयोग समझा जाए '
ऐसे फिल्म की शुरुआत में लिख कर आता है. ताकि लोग सेंटी न हो जाएं. वैसे ही विधायक जी कह रहे हैं. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा,
''मेरे बेटे ने सामान्य तरीके से ही नौकरी के लिए दरख्वास्त डाली थी. इंटरव्यू भी हुआ आ उसका. तब जाकर नौकरी मिली है. विपक्ष कहता है कि मैंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर के नौकरी दिला दी. आप बताओ, अगर मुझे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना होता, तो मैं अपने बेटे को चपरासी की नौकरी दिलाता? कोई बड़ा पद न दिला देता?''मैंने ये बयान पढ़ा तो मेरे मुंह से अनायास ही निकला - 'पाइंट ! '
लेकिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सचिन पायलट इस पाइंट को मानने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तर पर जांच हो.
एक वाक्य में 'चतुर्थ श्रेणी' और 'उच्च स्तर की जांच' साथ-साथ आ जाता है तो लगता है भारत में वाकई लोकतंत्र की स्थापना हो गई है. खैर, अब खबर खत्म हो चुकी है. इतना ही है. और मालूम चला तो बताएंगे आपको. तब तक के आप उन पढ़े-लिखों की एक लिस्ट देखिए जिन्होंने इस नौकरी के लिए आवेदन दिया था-
आवेदन की आखिरी तारीख (11 अक्टूबर, 2017) तक आए आवेदन - 12, 453
ऊंची शिक्षा वाले आवेदक - 3600 (लगभग)
आर्ट ग्रैजुएट - 1,533
साइंस में पोस्टग्रैजुएट - 23
एमबीए - 9
ये भी पढ़ेंः
डॉक्टरों की हड़ताल: जो हाशिए पर हैं, उनकी तकलीफ भी हाशिए पर रहती है
ग्राउंड रिपोर्टः राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते खाली हुए एक दवाखाने का हाल
Advertisement
BJP का ये विधायक जब 'गौतस्करों' को मार डालने की बात कह रहा था, MP में 300 गायें भूखी मर रही थीं
लालू मुख्यमंंत्री बाद में बने, घोटाला तो विधायक रहते ही शुरू कर दिया था
वसुंधरा राजे का ये दान देखकर आंखें भर आती हैं
Advertisement













