The Lallantop

मोबाइल चोरों को पता नहीं था दुकान में असली मालिक भी है, उसी से लॉक खुलवाया, फिर...

हरियाणा के हिसार में चोरी हुआ मोबाइल फोन उसके मालिक को तब मिल गया, जब वह नया फोन खरीदने मोबाइल शॉप पहुंचा था. दो युवक उसी चोरी हुए फोन का लॉक खुलवाने दुकान पहुंचे थे, लेकिन मालिक ने फोन पहचान लिया और अपना पिन डालते ही लॉक खुल गया.

Advertisement
post-main-image
चोरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. (Courtesy: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के हिसार में गणेश मार्केट की एक मोबाइल दुकान पर दो लोग चोरी किए गए फोन का लॉक खुलवाने आए थे।
  • फोन चोरी की शिकायत एक दिन पहले दर्ज हुई थी और आरोपी बिना बिल या डिब्बे के लॉक खोलवाने का प्रयास कर रहे थे।
  • दुकान में मौजूद फोन मालिक ने लॉक खोलकर चोरी का फोन पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फोन मालिक को फोन वापस मिला।

फोन चोरी होने के बाद नया फोन लेने दुकान पर गए थे. वहां ‘चोर-ढोर दोनों हाजिर’ मिल गए. यानी चोरी हुआ उनका फोन खुद उनके सामने पड़ गया. हजारों-लाखों लोगों में से किसी एक के साथ ऐसा सुयोग बनता है. हरियाणा के हिसार की कहानी है. यहां गणेश मार्केट है. सोमवार, 21 सितंबर को मार्केट के शिवाय मोबाइल शॉप नंबर-68 पर दो लोग एक फोन का लॉक खुलवाने पहुंचे थे. दुकानदार से कहा कि ये उनका फोन है, फोन का लॉक खोलना है. 

Advertisement

दुकानदार ने फोन हाथ में लिया. उसे लेकर आए लोगों से पूछा कि इसका डिब्बा कहां है? फोन का बिल भी चाहिए होगा. दोनों ने कहा कि न तो उनके पास फोन का डिब्बा है. न बिल है. फोन का लॉक नंबर भी उन्हें याद नहीं है. दुकानदार को ‘इनकार भाव’ में देखा तो दोनों चोरों ने कहा कि उनसे न हो पाए तो बताएं. वह कंपनी के सर्विस सेंटर में जाकर लॉक खुलवा लेंगे. 

दुकान में मौजूद एक शख्स काफी देर से ये सब देख रहे थे. वह दुकान में नया फोन लेने आए थे. लेकिन उनकी नजरें अटकी थीं, उस फोन पर जो दोनों चोर दुकान पर लेकर आए थे. उन्हें यह जाना-पहचाना लग रहा था. थोड़ा गौर से देखा तो उनका शक यकीन में बदल गया. ये फोन तो वही था, जो कुछ दिन पहले चोरी हो गया था. उन्होंने तपाक से दुकानदार से कहा, “लाइए. मैं पिन खोल देता हूं.”

Advertisement

उन्होंने फोन लेकर उस पर एक पिन डायल किया. लॉक खुल गया. दोनों चोरों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं. भेद खुल गया था कि फोन चोरी का था. दुकानदार सुमित ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली.

ये भी पढ़ेंः ‘गोली ठोक के दिखाओ’, जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की सोच रील्स में सामने आई

फोन के मालिक ने बताया कि एक दिन पहले वह दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे. तभी उनका फोन चोरी हो गया था. पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की कि एक दिन पहले फोन चोरी की शिकायत मिली थी. अब चोर खुद फोन के मालिक के सामने ही उसका लॉक खुलवाते पकड़ा गया.  

Advertisement

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के मालिक को फोन सौंप दिया गया है. आरोपी लड़कों को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.

वीडियो: राजधानी: ओवैसी की डेडलाइन पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

Advertisement