The Lallantop

लिव-इन पार्टनर पर शक था, प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर कर हत्या कर डाली

दोनों की दोस्ती पढ़ाई के दौरान हुई थी.

Advertisement
post-main-image
घटना के बारे में जानकारी देते DCP सीके बाबा (बाएं)- फोटो (इंडिया टुडे)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवक ने कथित तौर पर प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी (pressure cooker murder). मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी को अपनी पार्टनर पर शक था कि वो उसे धोखा दे रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
तीन साल से रिलेशन में थे

इंडिया टुडे से जुड़े संवाददाता नागार्जुन द्वारकानाथ की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बेंगलुरु के माइको लेआउट इलाके की है. आरोपी का नाम वैष्णव है. वो अपनी पार्टनर के साथ एक अपार्टमेंट में रहता था. दोनों पिछले तीन सालों से रिलेशन में थे. रिपोर्ट के मुताबिक महिला केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थी. वहीं आरोपी युवक केरल के ही कोल्लम का रहने वाला है.

पुलिस ने बताया कि दोनों ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी. दोनों सेल्स-मार्केटिंग सेक्टर में काम करते थे. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. लेकिन पुलिस के मुताबिक किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.

Advertisement
लड़ाई हुई, कुकर से पीटा

पुलिस के मुताबिक वैष्णव को अपनी साथी पर शक था कि उसका कहीं और भी संबंध है. इसी बात पर दोनों के बीच काफी लड़ाई होती थी. 27 अगस्त को दोनों के बीच इसी बात पर बहस हुई. जिसके बाद गुस्से में वैष्णव ने अपनी पार्टरन पर प्रेशर कुकर से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के कारण महिला का काफी खून बह गया. जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

साउथ बेंगलुरु के DCP सीके बाबा ने बताया कि आरोपी ने युवती को प्रेशर कुकर से बुरी तरह पीटा. घटना के बाद वैष्णव फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी के मुताबिक आरोपी पर IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है.

Advertisement

(ये भी पढ़ें: 'कुत्ते का मांस वैध करें', बेंगलुरु का ये लड़का ऐसी मांग क्यों कर रहा? बवाल हो गया है)

वीडियो: बेंगलुरु की सड़क पर बैठे 12वीं पास लड़के की बातें सुन और पेंटिंग देख आप दंग रह जाएंगे!

Advertisement