पीएम मोदी के काम ने इंस्पायर किया है. अगर किसी काबिल प्रत्याशी के लिए उनको चुनाव प्रचार करने बुलाया गया तो करेंगे. अभी बीजेपी में शामिल होने का इरादा नहीं है.https://twitter.com/abpnewstv/status/818719734002778114 जैकी श्रॉफ के बारे में कयास ही लगाए जा रहे हैं. लेकिन कोई ताज्जुब थोड़ी है. म्यूजिक डायरेक्टर्स की जोड़ी साजिद वाजिद ने जॉइन ही कर ली है पार्टी. तो देखो इनका ऐलान कब होता है. लेकिन एक बात देखो. बीजेपी महासागर हो रही है. सारी नदियां उसी में जाकर गिर रही हैं. नदियां मतलब नेता. और अभिनेता को भी नदी नहीं तो छोटे मोटे नाले मान ही सकते हो. पहले लखनऊ से कांग्रेस की बड़की नेता रीता बहुगुणा जोशी गईं. अभी एक दिन पहले पता चला कि भट्ठा पारसौल में जिस आदमी ने राहुल गांधी को अपनी मोटर साइकिल पर घुमाया था उसने बीजेपी जॉइन कर ली. सिर्फ एक नवजोत सिंह सिद्धू हैं जो डूबते जहाज पर कूद पड़े हैं. अच्छा खासा सब कुछ सही जा रहा था. लेकिन पता नहीं क्या हो गया उनको. एक टाइम ऐसा भी आया था जब कांग्रेस के सारे नेता अस्सी की स्पीड से बीजेपी में शामिल हो रहे थे. 2014 का लोकसभा चुनाव चल रहा था. तब विरोधी लोग चुटकी ले रहे थे कि "चले थे कांग्रेस मुक्त भारत बनाने, कांग्रेसी युक्त भाजपा बनाए दे रहे हैं." खैर विरोधियों का क्या है. मुंहझौंसे कभी राजनीति किए हों तो पता चले. मौका पड़ने पर गधे को भी बाप बनाना पड़ता है. अगर हीरो जीरो सब भर जाएं तब भी ये जहाज फुल स्पीड से भागेगा.
ये भी पढ़ें: यूपी में हेट स्पीच का पहला नोटिस जहां पहुंचना था, पहुंच गया है 'मनमोहन थे मौन, सोनिया थीं पीएम,' मोदी सरकार के हाथ लग गईं फाइलें














