The Lallantop
Logo

CJP प्रदर्शन में मारपीट के आरोपी रविंदर गोविंदा जेल से बाहर, फूल-मालाओं से स्वागत करने वाले कौन?

कनॉट प्लेस में युवक-युवती की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया. मुख्य आरोपी की रिहाई के बाद हिंदू रक्षा दल ने उसका स्वागत किया और प्रदर्शनकारियों को फिर धमकाने की कोशिश की.

Advertisement

10 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भगवा गमछे पहने कुछ लोग एक युवक और युवती को जमीन पर पटक-पटककर पीटते नजर आए. मौके पर मौजूद पत्रकारों ने इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया. वीडियो वायरल होने और विपक्ष के सवाल उठाने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया. हालांकि, मुख्य आरोपी रविंदर गोविंदा करीब डेढ़ दिन में ही जेल से बाहर आ गया. रिहाई के बाद हिंदू रक्षा दल ने माला पहनाकर उसका स्वागत किया और उसके कृत्य की तारीफ की. इसके बाद प्रदर्शनकारियों को फिर धमकाने की कोशिश की गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें -जंतर-मंतर पर बैन! रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड पर प्रोटेस्ट के लिए कितने पैसे लगेंगे?

Advertisement
Advertisement