The Lallantop

शेल्टर होम की वार्डन ने बच्चों के मुंह पर 'मानव मल' लगाया, FIR दर्ज

Kutch Shelter Home Children Abuse: कच्छ के गड़ा गांव स्थित SOS चिल्ड्रन्स विलेज शेल्टर होम में बच्चों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्चों के चेहरे पर मानव मल भी लगाया गया था.

Advertisement
post-main-image
आरोप है कि बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर पीटा जाता था. (Courtesy-Unsplash/सांकेतिक फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुजरात के कच्छ में SOS चिल्ड्रन्स विलेज शेल्टर होम में महिला वार्डन लतीफा बेगम पर आठ बच्चों के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई है।
  • मई महीने से बच्चों के साथ कथित क्रूरता आरोपों के कारण जिला बाल संरक्षण अधिकारी को ईमेल मिला, जिसके बाद जांच शुरू हुई और महिला वार्डन का तबादला किया गया था।
  • FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच जारी है और गैर-सरकारी संगठन के प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की संभावना है।

गुजरात के कच्छ में एक शेल्टर होम के अंदर 8 बच्चों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया गया. आरोप है कि न सिर्फ उनकी पिटाई की गई बल्कि मुंह पर ‘मानव मल’ तक लगाया गया. बच्चों से गाली-गलौज भी की गई. मामले में महिला वार्डन का नाम निकलकर सामने आया. जब शेल्टर होम प्रबंधन से उनकी शिकायत की गई, तो महिला का तबादला करा दिया गया. पुलिस ने मामले में अब वार्डन और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Advertisement

ये मामला भुज तालुका के गड़ा गांव स्थित SOS चिल्ड्रन्स विलेज (SOS Children's Village) शेल्टर होम का है. इस शेल्टर होम को एक इंटरनेशनल NGO ने बनाया था. इसी शेल्टर होम में लतीफा बेगम वार्डन के तौर पर काम करती थी. उसकी उम्र 40 के पास बताई गई है.

बच्चों की उम्र 14 साल से कम 

इंडिया टुडे से जुड़े कौशिक कांठेचा की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) विपुल कुमार डोरिया को एक ईमेल मिला. दावा है कि मेल से उन्हें बच्चों के साथ की जा रही क्रूरता की जानकारी मिली. इसके बाद वे NGO गए और बच्चों से बात की. पता चला कि ये कथित अमानवीय कृत्य मई महीने से किया जा रहा था. लतीफा बेगम छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को पीटती थी, गालियां देती थी. कथित तौर पर वार्डन ने उनके चेहरों पर मानव मल भी फेंका है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में लड़की को पीटने वालों का फूल-मालाओं से स्वागत, बोले- ‘सेल्फ डिफेंस में मारा था’

मामले में मधपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई. शिकायत में शेल्टर होम प्रबंधन की लापरवाही और मिलीभगत पर भी सवाल उठाए गए. आरोप है कि जब उन्हें बच्चों के साथ हुई क्रूरता की जानकारी दी गई, तो लतीफा को लेकर थाने नहीं गए. बल्कि उसका तबादला दूसरे राज्य में करा दिया. 

प्रबंधन ने एक आंतरिक जांच भी शुरू की, लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. रिपोर्ट के मुताबिक, वार्डन के इस व्यवहार से पीड़ित बच्चे गहरे सदमे और मानसिक तनाव में जी रहे थे. सभी की उम्र 14 साल के कम बताई गई है.

Advertisement
कई धाराओं में मामला दर्ज

एसपी वेस्ट कच्छ विकास सुंडा ने बताया कि DCPO ने मामले की शिकायत की थी. उसके आधार पर माधपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी लतीफा बेगम और जांच में सामने आए अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ-साथ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं (बाल देखभाल संस्थानों में बच्चों के खिलाफ क्रूरता और शारीरिक दंड) के तहत दर्ज किया गया है. आगे जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि अगर गैर-सरकारी संगठन के प्रशासन की ओर से कोई गड़बड़ी सामने आती है, तो उन पर भी मामला दर्ज किया जाएगा.

वीडियो: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोटों के निशान, मॉडल श्रद्धा दुबे पर क्यों उठे सवाल?

Advertisement