The Lallantop
Logo

सीजेआई सूर्यकांत से इस्तीफा मांगने वाली केरल कांग्रेस की पोस्ट में ऐसा क्या था?

सीजेआई सूर्यकांत ने खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात करने से इनकार किया. इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई.

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जारी प्रदर्शन और पाबंदियां कानून-व्यवस्था का मामला हैं, जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी नागरिकों के लिए खुले हैं. इस फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें -जंतर-मंतर पर बैन! रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड पर प्रोटेस्ट के लिए कितने पैसे लगेंगे?

Advertisement
Advertisement