The Lallantop
Logo

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पटना में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, फिर क्या हुआ?

पटना में आइसा और आरवाईए ने एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने करीब दो दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया.

Advertisement

पटना में वामपंथी छात्र संगठनों आइसा और आरवाईए ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से लोक भवन की ओर मार्च करते हुए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े. उन्होंने मोदी सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए. तनावपूर्ण हालात के बीच पुलिस ने करीब दो दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया. प्रदर्शन के दौरान सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाना बनाते पोस्टर भी चर्चा में रहे.

Advertisement

ये भी पढ़ें -जंतर-मंतर पर बैन! रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड पर प्रोटेस्ट के लिए कितने पैसे लगेंगे?

Advertisement
Advertisement