The Lallantop

रणबीर की 'रामायण' के मेकर्स ने अमेरिकी मार्केट को साधने के लिए अपना अंतिम दांव चल दिया!

'रामायण' के मेकर्स ये परखना चाहते हैं कि अमेरिकी ऑडियंस के बीच इस फिल्म की कितनी हाइप है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' की मार्केटिंग पर 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण फिल्म की मेकर्स ने अमेरिका में इसकी अडवांस टिकट बिक्री 15 अक्टूबर से शुरू करने का निर्णय लिया है, जबकि भारत में यह बिक्री 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन शुरू होगी।
  • रामायण की अडवांस बिक्री अमेरिका में इसलिए जल्द शुरू की जा रही है ताकि वहां मूवी की लोकप्रियता और स्क्रीनिंग के लिए शोज़ की संख्या का अंदाजा लगाया जा सके।
  • फिल्म की रिलीज़ 5 नवंबर को विश्वभर में एक साथ होगी और अमेरिका में इसे IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज़ किया जाएगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

Ramayana के मेकर्स ने ओवरसीज़ मार्केट को साधने के लिए अपना अंतिम दांव चल दिया है. भारत में जहां इस फिल्म की अडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर यानी दशहरा पर शुरू होगी. वहीं अमेरिका में मेकर्स इसकी टिकट खिड़की 15 अक्टूबर से खोलने वाले हैं. ऐसा करने से उन्हें अमेरिका में 'रामायण' की हाइप का सही अंदाज़ा मिल जाएगा. 

Advertisement

'रामायण' 05 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज़ होगी. हाल ही में ये चीज़ क्लीयर हुई है. इसलिए अब मेकर्स फुल फ्लेजेड तरीके से प्रमोशन और अडवांस बुकिंग विंडो खोलने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में अमेरिका में इसकी अडवांस बुकिंग 20 दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को शुरू किया जाएगा. सैकनिल्क के मुताबिक, मेकर्स ऐसा इसलिए कर रहे ताकि उन्हें अंदाज़ा लगे कि अमेरिका में इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच कितना क्रेज़ है. हालांकि यहां केवल टिकटों की बिक्री नहीं बल्कि सिनेमाघरों में फिल्म को कितने शोज़ मिलते हैं, ये भी काफी अहम होगा. वो इसलिए क्योंकि ओवरसीज़ मार्केट में इस मूवी को 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. खासकर IMAX स्क्रीन में.

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कुछ सिनेमाघरों में 'रामायण', अडवांस बुकिंग के लिए लिस्ट कर दी गई है. लेकिन IMAX के लिए इसका शो शेड्यूल सामने नहीं आया है. 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' भी प्रीमियम स्क्रीन पर रिलीज़ होगी. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका के सिनेमा चेन्स 'रामायण' को कितनी स्क्रीन देते हैं. साथ ही आने वाले दिनों में ये भी साफ हो जाएगा कि इंटरनेशनल मार्केट में IMAX स्क्रीन्स पर ‘रामायण’ और ‘गॉडज़िला माइनस ज़ीरो’ में किसे तरजीह मिलती है. वैसे, मेकर्स ने इस फिल्म को प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज़ करने की पुष्टि की है. साथ ही ये भी बताया कि सोनी पिक्चर्स इसे दुनियाभर के 50 हजार स्क्रीन पर उतारेगी. लेकिन सिर्फ प्रीमियम फॉर्मेट में शो मिल जाने से इस बात की गारंटी नहीं मिल सकती कि ये मूवी पैसे भी ज़्यादा कमाएगी. विदेशों में 'रामायण' की ओपनिंग इसकी अडवांस बुकिंग और शोज़ की संख्या पर निर्भर करेगा. साथ ही वर्ड ऑफ माउथ भी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा.

Advertisement

रही भारत की बात, तो यहां 'रामायण' की अडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर शुरू होगी. उस दिन फिल्म का 'रामा रामा' गाना भी रिलीज़ होगा. पहले ये मूवी भारत में 08 नवंबर यानी दीपावली पर रिलीज़ होने वाली थी. वहीं विदेशों में इसकी रिलीज़ डेट कुछ जगहों पर 05 नवंबर और कई जगहों पर 06 नवंबर कही गई. इससे लोगों में फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो रहा था. नतीजतन, मेकर्स ने बताया कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड 05 नवंबर को रिलीज़ होगी. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि 4 नवंबर को इसके पेड प्रीव्यू रखे जाएंगे. हालांकि पेड प्रीव्यू वाली बात की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है.

वीडियो: 'रामायण' के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर उठाने का इंतज़ाम कर लिया?

Advertisement
Advertisement